Roman Reigns: WWE SmackDown में जब इस हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी हुई तो ऐसा लगा कि वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए अपना अगला मैच सेटअप करेंगे। हालांकि, ट्राइबल चीफ को इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में उनके टाइटल्स का अगला चैलेंजर नहीं मिला। इसके बजाए रोमन रेंस ने अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप को द ब्लडलाइन में वापस लाने को लेकर बात की।बता दें, इस हफ्ते SmackDown में पॉल हेमन ने ऐलान किया कि रोमन रेंस & सोलो सिकोआ Night of Champions में केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच का हिस्सा होंगे। सभी यह जानना चाहते हैं कि WWE ने यह मैच बुक करने का क्यों फैसला किया। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों WWE Night of Champions में रोमन रेंस & सोलो सिकोआ vs केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन का अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप मैच बुक किया गया।3- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को अब द उसोज़ पर भरोसा नहीं रहा View this post on Instagram Instagram Postद उसोज़ WrestleMania 39 में केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन के हाथों अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप हार गए थे। इसके बाद द उसोज़ SmackDown के एक एपिसोड के दौरान केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन से टैग टीम टाइटल्स वापस हासिल नहीं कर पाए थे। इस वजह से रोमन रेंस को द उसोज़ पर अब भरोसा नहीं रहा।यही कारण है कि रोमन रेंस ने SmackDown में जे उसो की मांग के बावजूद उन्हें और जिमी उसो को केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच में बुक नहीं किया। देखा जाए तो द उसोज़ इस चीज़ से खुश नहीं होंगे। यही कारण है कि इस बात की काफी संभावना है कि द उसोज़ Night of Champions में रोमन रेंस & सोलो सिकोआ को टैग टीम टाइटल्स जीतने से रोकने की कोशिश कर सकते हैं।2- WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ को आखिरकार मेन रोस्टर में चैंपियन बनाने के लिए View this post on Instagram Instagram PostWWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ को मेन रोस्टर में आने के बाद काफी बड़ा पुश दिया गया है। हालांकि, सोलो अभी तक मेन रोस्टर में कोई टाइटल नहीं जीत पाए हैं। शायद यही कारण है कि सोलो सिकोआ को रोमन रेंस के साथ Night of Champions में केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच में बुक किया गया है।रोमन रेंस भी लंबे समय से WWE में टैग टीम चैंपियनशिप नहीं जीत पाए हैं। यही कारण है कि अगर Night of Champions में रोमन रेंस & सोलो सिकोआ नए अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस बनते हैं तो यह काफी यादगार पल होगा। हालांकि, रोमन रेंस एक पार्ट टाइमर हैं, इसलिए उनका टैग टीम टाइटल्स जीतना टैग टीम डिवीजन के लिए सही नहीं रहेगा।1- रोमन रेंस Night of Champions में अपने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड करने से बचना चाहते हैं View this post on Instagram Instagram Postअगर रोमन रेंस Night of Champions के बाद भी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने रहते हैं तो वो यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1000 दिन पूरे कर लेंगे। ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस हर हाल में इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करना चाहते हैं। शायद यही कारण है कि रोमन रेंस ने खुद को Night of Champions में अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच में बुक कर लिया है।इस स्थिति में रोमन रेंस को इस इवेंट में अपना अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल डिफेंड नहीं करना होगा। इस वजह से ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस बिना किसी परेशानी के यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1000 दिन पूरे कर लेंगे। हालांकि, अगर रोमन रेंस Night of Champions में अपने टाइटल्स डिफेंड नहीं करते हैं तो यह चीज़ फैंस को शायद ही पसंद आएगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।