WWE No Mercy 2016: चैंपियन के चोटिल होने के बाद मैच कार्ड से नाम हटाया गया

NXT में 4 होर्सविमेन बेली, साशा, बैंक्स और बैकी लिंच का काफी ज्यादा योगदान था। विमेंस डिवीजन में पेज, एमा, समर रेय और नटाल्या जैसी स्टार्स के रोल को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। NXT की इन स्टार्स के योगदान के लिए इन्हें इसका फल भी मिला। 2015 में मेन रोस्टर में डैब्यू करने के बाद से शार्लेट विमेंस डिवीजन का सबसे बडा चेहरा बनी हुई हैं। साशा बैंक्स ने NXT और WWE में विमेंस टाइटल अपने नाम किए। बेली NXT का काफी अहम हिस्सा थीं और उन्हें कई यादगार मैच दिए। NXT के विमेंस डीविजन को आगे बढ़ाने में बैकी लिंच का भी बड़ा योगदान रहा है। हालांकि उस दौरान बैकी लिंच चैंपियनशिप जीतने में कामयाब नहीं रही। इस सबके बावजूद उन्हें मेन रोस्टर में आने का मौका दिया। WWE मेन रोस्टर में आने के बाद बैकी शार्लेट और साशा के खिलाफ लड़ी। तीनों ही स्टार्स ने रैसलमेनिया 32 में एक बेहद ही यादगार मैच दिया। उन्होंने खुद ही कंपनी की अच्छी महिला रैसलर के रूप में शामिल किया। ब्रैंड स्पलिट के बाद बैकी लिंच को बड़ी स्टार बनने का मौका मिला और उन्हें किसी दूसरी स्टार के मुकाबले सबसे ज्यादा फायदा हुआ। स्मैकडाउन की नई विेमेंस चैंपियनशिप में उनकी जीत हुई और वो स्मैकडाउन की पहली महिला चैंपियन बनीं। उन्होंने निकी बैला, कार्मैला, नेओमी, नटाल्या, एलैक्सा ब्लिस को हराकर ये खिताब जीता। बैकी लिंच के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। F4WOnline के मुताबिक बैकी लिंच चोटिल हो गई हैं। जिसकी वजह से नो मर्सी में उनके और एलैक्सा ब्लिस के बीच होने वाले विमेंस चैंपियनशिप मैच को हटा दिया गया है। चोट कितनी गंभीर है और बैकी कितने समय के लिए रिंग से बाहर रहेंगी, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बैकी का चोट की वजह से पीपीवी के टाइटल मैच से हटना उनके लिए बुरी खबर है। उम्मीद करते हैं कि वो जल्द ही वापसी करेंगी और उनकी चोट की वजह से स्मैकडाउन रोस्टर को ज्यादा दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications