Raw और SmackDown के लिए एक ही वर्ल्ड टाइटल होगा?

ब्रैंड स्पिलट के बाद सभी WWE फैंस के दिमाग में अब बस यही सवाल चल रहा है की बैल्ट्स का क्या होगा? जो चैम्पियन रॉ में है या जो स्मैकडाउन में चला गया है क्या वो हमेशा वहीं रहेगा? इस बात का जवाब WWE की शड्युलिंग टीम ने दिया है। ऐसा कहा जा रहा है की वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन दोनों ही शो में दिखेगा, लेकिन कब तक इस बात के अभी कोई संकेत नहीं मिले हैं। कुछ वैबसाइट ये भी रिपोर्ट कर रही हैं की समरस्लैम तक ऐसा ही चलने वाला है, उसके बाद WWE दोनों ब्रैंड के लिए अलग बैल्ट्स ला सकती हैं। अभी डीन एम्ब्रोज़ चैम्पियन हैं मतलब वो दोनों जगह दिखाई देंगे। इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं है की बाकी बैल्ट्स का क्या होगा। ये भी पक्का नहीं हुआ है की क्या इन दोनों ब्रैंड के लिए अलग-अलग पे पर व्यू होंगे या नहीं। आने वाले समय में जो भी हो पर WWE ने ब्रैंड को अलग करके एक चीज़ तो सही कर दी है, और वो है लोगों का शो के लिए इंटरेस्ट। अब लोग दोनों शो के लिए काफी बातें कर रहे हैं।