रोमन रेंस के भाई के धमाकेदार डेब्यू और 5 सुपरस्टार्स के चैंपियन बनने के बाद WWE को हुआ फायदा, NXT की रेटिंग्स आई सामने

WWE NXT के शो में इस हफ्ते बड़े सरप्राइज देखने को मिले
WWE NXT के शो में इस हफ्ते बड़े सरप्राइज देखने को मिले

WWE NXT का इस हफ्ते का एपिसोड सबसे जबरदस्त रहा। WWE ने अपने इस Halloween Havoc एपिसोड में अच्छा काम किया। कुछ टाइटल्स में भी बदलाव देखने को मिले। NXT के इस एपिसोड से WWE को फायदा भी हुआ क्योंकि व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इस हफ्ते NXT के शो को 746,000 व्यूअर्स ने देखा। पिछले हफ्ते ये आंकड़ा 606,000 था।

WWE को NXT की वजह से हुआ जबरदस्त फायदा, व्यूअरशिप में हुई बढ़ोत्तरी

WWE NXT के एपिसोड काफी अच्छे रहते हैं लेकिन व्यूअरशिप में मोमेंटस बरकरार नहीं रहता है। इस हफ्ते काफी कुछ शो में देखने को मिला। फैंस को कुछ सरप्राइज भी मिले। सबसे बड़ा सरप्राइज रोमन रेंस के कजिन भाई सोलो सिकोआ ने दिया। उन्होंने शानदार अंदाज में NXT में डेब्यू किया। सिकोआ की एंट्री देखकर फैंस भी खुश हो गए थे और कुछ अलग रूप में वो नजर आए थे।

शो में बड़े टाइटल्स भी डिफेंड किए गए और नए चैंपियंस भी मिले। WWE सुपरस्टार मैंडी रोज ने trick or street fight मैच में रेचेल गोंजालेज को हराकर विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की। दरअसल डकोटा काई ने रेचेल के ऊपर अटैक कर दिया था और इसका फायदा मैंडी रोज ने उठाया।

शो की शुरूआत में ही इस बार फैंस को धमाकेदार मैच देखने को मिला था। NXT विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप के लिए Scareway to the Hell हुआ था। डोलिन और जेसी जेन ने रिंग के अंदर काफी बवाल मचाया। दोनों सुपरस्टार्स ने सभी को धराशाई करते हुए विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की। NXT टैग टीम टाइटल्स में भी इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला। MSK ने लम्बरजैक ओ'लैन्टर्न मैच में इम्पीरियम के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड किया। इम्पीरियम ने ये मैच जीतकर NXT टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली।

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार शो काफी शानदार रहा और इससे फायदा भी हुआ। WWE ने फैंस की उम्मीद के मुताबिक इस बार शो में काम किया। सोशल मीडिया पर भी इस शो की काफी तारीफ इस बार हुई। अब उम्मीद है कि आगे भी व्यूअरशिप इस तरह आगे बढ़ती रहेगी।