WWE NXT Battleground 2023 में फेमस Superstar की चैंपियनशिप जीत और होमटाउन स्टार को लेकर मचा बवाल, आई ढेरों जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Ujjaval
WWE NXT का Battleground इवेंट शानदार रहा
WWE NXT का Battleground इवेंट शानदार रहा

NXT Battleground 2023: WWE NXT बैटलग्राउंड (Battleground 2023) इवेंट काफी धमाकेदार रहा। यह शो इन-रिंग एक्शन के मामले में जरूर फैंस को याद रहेगा। फैंस को WWE द्वारा की गई बुकिंग पसंद आई। ज्यादातर लोगों ने मुख्य रूप टिफनी स्ट्रेटन (Tiffany Stratton) की चैंपियनशिप जीत की तारीफ की। होमटाउन स्टार कार्मेलो हेज (Carmelo Hayes) की जीत से फैंस खुश थे। खैर, इस आर्टिकल में हम NXT Battleground को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं को लेकर बात करेंगे।

WWE NXT Battleground 2023 को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

(Battleground एक और उदाहरण है, क्यों पिछले कुछ सालों से NXT मेरा पसंदीदा ब्रांड है। हर मैच अच्छा था। इस शो को 10 में से सॉलिड 8 अंक मिलेंगे।)

(अच्छा शो रहा, अच्छे मैच देखने को मिले। अंत में होमटाउन स्टार की जीत हुई। कुल मिलाकर काफी बढ़िया प्रीमियम लाइव इवेंट रहा।)

(NXT Battleground इवेंट काफी शानदार था। अभी तक यह NXT का साल का सबसे अच्छा शो रहा। हर किसी ने वहीं चीज़ें की, जो उन्हें करने की जरूरत थी।)

(वेस ली के मैच हमेशा ही धमाकेदार रहते हैं। मैं कभी इस व्यक्ति से निराश नहीं हुआ हूँ।)

(वेस ली, टायलर बेट और जो गेसी के बीच शुरुआती मैच बेहतरीन था।)

(ड्रैगन ली और नोअम डार के बीच हैरिटेज कप के लिए बहुत अच्छा मैच देखने को मिला। मैं मैच के अंत से थोड़ा कन्फ्यूज हूँ, जहां लैश लैजेंड नज़र आई थीं। हालांकि, मैंने इस चीज़ का आनंद लिया।)

(इल्जा ड्रैगूनोव और डाइजैक ने साल के सबसे अच्छे मैच के लिए दावेदारी पेश कर दी है। यह जरूर ही 2023 में मेरे द्वारा देखा गया शानदार NXT मैच है।)

(गैलस ने चैंपियनशिप रिटेन की। काफी बढ़िया मैच देखने को मिला।)

(टिफनी स्ट्रेटन को बधाई। आखिर उनका समय आ गया है।)

(टिफनी स्ट्रेटन और लाया वैलकिरी WWE के विमेंस डिवीजन का भविष्य हैं। उन्होंने जबरदस्त मैच दिया। दोनों ही विमेंस स्टार्स की तारीफ बनती है। स्ट्रेटन नई NXT विमेंस चैंपियन हैं।)

(कार्मेलो हेज और ब्रॉन ब्रेकर के बीच शानदार मैच हुआ। यह जरूर ही उनके बीच हुए पहले मैच से बेहतर रहा।)

(कार्मेलो हेज अलग लेवल पर हैं। ब्रॉन ब्रेकर भी काफी जबरदस्त हैं।)

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications