NXT से WWE मेन रोस्टर में आए 5 बड़े नाम और उनकी उपलब्धियां

NXT WWE की ऐसी ब्रांड है, जहां युवा और नौसिखिए रैसलरों को लाकर उन्हें मेन रोस्टर में डैब्यू करने लायक काबिलियत सिखाई जाती है। NXT के पीछे ट्रिपल एच का दिमाग था और आज उनकी वजह से ही ये WWE की एक हॉट प्रोपर्टी बन गई है। द शील्ड NXT की ही देन है, मेन रोस्टर में डैब्यू करने से पहले द शील्ड के तीनों सदस्यों ने अपनी स्किल्स को वहां पर सुधारा था। WWE सुपरस्टार शेकअप की वजह से NXT के कई सारे सुपरस्टार्स का रॉ और स्मैकडाउन में डैब्यू हुआ है। इन सभी सुपरस्टार्स से फैंस को काफी सारी उम्मीदे हैं। फैंस इनके बारे में कम जानते हैं, क्योंकि NXT को लोग ज्यादा फॉलो नहीं करते। NXT से सिंगल्स सुपरस्टार्स के अलावा कुछ फेमस टैग टीमें भी आई हैं, जिन्हें अपनी काबिलियत के दम पर फैंस का दिल जीता है। कंपनी में टॉप पर आने के लिए सुपरस्टार्स के पास अच्छी कद काठी, प्रोमो स्किल्स के साथ-साथ फाइटिंग स्किल्स होनी चाहिए, तभी वो रोमन रेंस, जॉन सीना जैसे बन सकते हैं। सुपरस्टार शेकअप के बाद रॉ और स्मैकडाउन में डैब्यू करने वाले सुपरस्टार्स की नजरें अब मेन रोस्टर में अपनी स्थिति मजबूत करने पर टिकी होंगी। वीडियो के जरिए आप मेन रोस्टर में आए 5 सबसे बड़े सुपरस्टार्स और उनकी उपलब्धियों के बारे में देख सकते हैं:

Ad
youtube-cover

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications