WWE में 7 फुट लंबे भारतीय Superstar ने 472 दिनों बाद जीता पहला मैच, चोकस्लैम देते हुए अपने प्रतिद्वंदी को किया धराशाई

WWE में भारतीय सुपरस्टार सांगा ने दर्ज की महत्वपूर्ण जीत
WWE में भारतीय सुपरस्टार सांगा ने दर्ज की महत्वपूर्ण जीत

WWE के NXT Level Up के हालिया एपिसोड में भारतीय सुपरस्टार सांगा उर्फ सौरव गुर्जर (Sanga, Saurav Gurjar) का सिंगल्स मुकाबले में दांते चैन (Dante Chen) से हुआ। दोनों सुपरस्टार्स के बीच यह मुकाबला करीब 5 मिनट तक चला और अंत में सांगा ने इस मैच में जबरदस्त तरीके से जीत दर्ज की।

दांते चैन और सांगा ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। दांते ने अपनी स्पीड का फायदा उठाते हुए कंट्रोल हासिल करने का प्रयास किया। सांगा ने भी अपनी साइज का अच्छे से फायदा उठाया और किक्स और साइडवॉक स्लैम के जरिए उन्हें नीचे गिराया। मैच के अंत में सांगा ने दांते चैन को जबरदस्त चोकस्लैम देते हुए मैट पर पटकते हुए धराशाई किया और पिनफॉल के जरिए उन्होंने इस मैच को जीता।

आपको बता दें कि सांगा की यह WWE में 472 दिनों बाद पहली जीत है। इससे पहले उन्होंने 26 जनवरी 2021 को हुए WWE Superstar Spectacle में अपनी पिछली जीत दर्ज की थी। उस दौरान उन्होंने ड्रू मैकइंटायर और वीर महान (उस समय रिंकू राजपूत) के साथ टीम बनाकर जिंदर महल और बॉलीवुड बॉयज (समीर और सुनील सिंह) को सिक्स मैन टैग टीम मैच में हराया था।

WWE में वापसी के बाद से सांगा को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है

भले ही Superstar Spectacle में सांगा ने जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद उन्हें अपने अगले मैच के लिए लंबे समय का इंतजार करना पड़ा था। उन्होंने इस बीच ब्रेक भी लिया और एक्शन से पूरी तरह से गायब थे। इसी साल उन्होंने ग्रेसन वॉलर के बॉडीगार्ड के रूप में वापसी की थी और अब वो उनसे भी अलग हो चुके हैं।

सांगा को NXT 2.0 एपिसोड में एलए नाइट, NXT टैग टीम चैंपियनशिप मैच में एल्टन प्रिंस-किट विल्सन और ग्रेसन वॉलर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि NXT Level Up के एपिसोड में 7 फुट लंबे सुपरस्टार ने दांते चैन को शिकस्त देते हुए अपनी लूजिंग स्ट्रीक को तोड़ा और महत्वपूर्ण जीत दर्ज की।

WWE में सिंगल्स स्टार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने से पहले सांगा ने वीर महान के साथ इंडस शेर टीम के रूप में भी जबरदस्त काम किया। अब देखना होगा कि सौरव गुर्जर को आगे जाकर WWE किस तरह इस्तेमाल करती है और दूसरे सुपरस्टार्स की तरह उन्हें कब मेन रोस्टर में बुलाया जाता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications