Solo Sikoa: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) में नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप के साथ एंट्री की थी। बता दें, सोलो सिकोआ ने इस टाइटल को इस हफ्ते NXT के एपिसोड में कार्मेलो हेय्स (Carmelo Hayes) को हराकर जीता था। वहीं, नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन सोलो सिकोआ इस हफ्ते SmackDown में अपना पहला टाइटल डिफेंस करते हुए दिखाई दिए। सोलो सिकोआ ने शो में मैडकैप मॉस (Madcap Moss) को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था और इस बड़ी जीत के बाद अब उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।Solo@WWESoloSikoaDefended the North American Champion on Friday night Smackdown and I'll do the same Tuesdays.This title will remain with me. Whoever wants it,come and get it. twitter.com/btsportwwe/sta…WWE on BT Sport@btsportwweThe champ is here!@WWESoloSikoa#SmackDown1635137The champ is here!@WWESoloSikoa#SmackDown https://t.co/V8zvDP9d8lDefended the North American Champion on Friday night Smackdown and I'll do the same Tuesdays.This title will remain with me. Whoever wants it,come and get it. twitter.com/btsportwwe/sta…बता दें, रोमन रेंस के भाई सोलो सिकोआ ने ट्वीट करते हुए अपने पहले टाइटल डिफेंस के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने WWE रोस्टर में मौजूद सुपरस्टार्स को बड़ा चैलेंज दिया। सोलो सिकोआ ने ट्वीट करते हुए लिखा-"मैंने फ्राइडे नाईट SmackDown में अपना टाइटल डिफेंड किया और मैं NXT में भी यही करूंगा। यह टाइटल मेरे पास रहेगा। जिसे भी यह टाइटल चाहिए, मुझसे जीतकर दिखाए।"यह देखना रोचक होगा कि NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन सोलो सिकोआ अपना अगला टाइटल डिफेंस किस सुपरस्टार के खिलाफ करने वाले हैं। संभव है कि सोलो सिकोआ के NXT में वापस जाने पर पूर्व चैंपियन कार्मेलो हेय्स उनसे रीमैच की मांग कर सकते हैं।WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने मेन रोस्टर में शानदार तरीके से डेब्यू किया था View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने Clash at the Castle के जरिए WWE मेन रोस्टर में शानदार डेब्यू किया था। बता दें, इस शो के मेन इवेंट में रोमन रेंस vs ड्रू मैकइंटायर का मैच देखने को मिला था। इस मैच के अंत में जब ट्राइबल चीफ हार के कगार पर थे तो सोलो का चौंकाने वाला डेब्यू देखने को मिला था।बता दें, सोलो सिकोआ ने डेब्यू करते हुए रेफरी को पिन काउंट करने से रोका था। यही नहीं, सोलो ने ड्रू मैकइंटायर का ध्यान भटकाया था और इसका फायदा उठाकर रोमन रेंस मैच जीतने में कामयाब रहे थे। भले ही, सोलो सिकोआ मौजूदा समय में SmackDown का हिस्सा बन चुके हैं लेकिन उनके नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन होने की वजह से ऐसा लग रहा है कि वो NXT में नजर आते रहेंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।