WWE के फेमस Superstar ने इंजरी के बाद जल्द रिंग में लौटने के दिए संकेत, सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए खास वीडियो किया शेयर

Pankaj
WWE NXT सुपरस्टार की वापसी रिंग में कब होगी?
WWE NXT सुपरस्टार की वापसी रिंग में कब होगी?

Arianna Grace: WWE NXT सुपरस्टार आरियाना ग्रेस (Arianna Grace) ने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया है। इस समय वो इंजरी से रिकवरी कर रही हैं। 4 अक्टूबर को NXT के एपिसोड में ग्रेस घायल हो गई थीं। ACL इंजरी के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा। बाद में पता चला कि चोट बहुत ही गंभीर है और इसे रिकवर होने में टाइम लगेगा। उन्हें सर्जरी करानी पड़ी और अब वो रिंग में वापसी की तैयारी कर रही हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार आरियाना ग्रेस ने वीडियो किया शेयर

सोशल मीडिया पर आरियाना ग्रेस ने एक खास वीडियो पोस्ट किया। वर्कआउट करते हुए वो नजर आ रहीं है।

Ad

ये वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि जल्द ही रिंग में उनकी वापसी हो जाएगी। अपनी फिजिक में भी उन्होंने बदलाव किया है। आपको बता दें WWE दिग्गज सैंटिनो मारेला की बेटी आरियाना ग्रेस हैं। ग्रेस ने इंजरी के बाद लगातार अपने फैंस को जानकारी दी। सर्जरी सफल होने के बाद भी ट्विटर पर उन्होंने अपनी बात रखी।

ग्रेस का करियर NXT में अभी तक अच्छा रहा। आने वाले समय में वो मेन रोस्टर में भी कदम रखेंगी। उनका काम देखकर ट्रिपल एच भी जरूर खुश हो रहे होंगे। मेन रोस्टर में अगर वो आ जाएंगी तो फिर उन्हें फायदा होगा। यहां से उनका करियर पूरी तरह बदल जाएगा। ट्रिपल एच के अंडर में ग्रेस काम कर चुकी हैं।

खैर अब ग्रेस की वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। इस बार एक अलग रोल में वो नज़र आ सकती है। उनकी फीजिक देखकर लग रहा है कि कुछ सरप्राइज वो जरूर देंगी। अब देखना होगा कि पूरी तरह फिट होकर वो रिंग में कब कदम रखेंगी। WWE ने जरूर उनके लिए कोई ना कोई बड़ा प्लान बनाया होगा। एक अच्छे प्लान के तरह की उनकी वापसी कराई जाएगी। ऐसा भी हो सकता है कि उनकी सीधे मेन रोस्टर में एंट्री हो जाए। ट्रिपल एच ने अब WWE की जिम्मेदारी संभाल ली है। उनके आने के बाद बहुत बदलाव कंपनी में देखने को मिले। NXT सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर में भी अच्छा पुश दिया जा रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications