WWE NXT सुपरस्टार एंबर मून के कंधे में लगी चोट, 6 महीने तक रिंग से रहेंगी बाहर

शिकागो में हुए NXT टेकओवर के प्री शो में एंबर मून ने अपनी इंजरी के बारे में बताया। 28 साल की एंबर मून ने कंफर्म किया की शायद वो अब 6 महीने के लिए रिंग से बाहर जा सकती है। यानि की वो अब एक्शन करती हुई नजर नहीं आएंगी। एंबर मून ने टेलीविजन पर NXT टेकओवर का पहला मैच ब्रुकलिन में खेला था। उनका मुकाबला बिली के से हुआ था। जिसमें उनकी जीत हुई थी। इसके बाद वो लगातार जीत की राह पर चलती गई। उनके नाम एक ना हारने की स्ट्रीक भी हो गई है। उनकी ये स्ट्रीक पिछले महीने NXT चैंपियन अशूका ने तोड़ी। इस महीने के शुरूआत में WWE ने घोषणा की थी कि वो अशूका के साथ हुए मैच में इंजर्ड हो गई थी। उनके कंधे में जबरदस्त चोट लग गई थी। और वो NXT विमेन टाइटल के लिए होने वाले फैटल 4 वे मैच का हिस्सा भी नहीं होेंगी। शिकागो में हुए इस मैच में उन्होंने हिस्सा भी नहीं लिया। इस मैच को ट्रिपल थ्रैट मैच में बदल दिया गया। जिसमें अशूका, रूबी और निकी क्रास ने आपस में मुकाबला किया। कल हुए शिकागो में NXT के प्री शो में मून ने अपनी इंजरी के बारे में अपडेट दिया।और उन्होंने बताया की वो अब 6 महीने तक रैसलिंग से बाहर रहेंगी। उनका कहना था कि उनकी चोट काफी गंभीर है। इसलिए वो इसमें जल्दबाजी नहीं दिखाएंगी। उनका ये भी कहना था कि जब वो रिंग में वापसी करेंगी तो NXT विमेन टाइटल के लिए चैलेंज करेंगी। वैसे मून ने NXT में अपनी खास जगह बनाई है। शुरूआत से ही उनका जलवा यहां कायम रहा है। यहीं वजह थी की उनको शुरूआत में कोई सुपरस्टार नहीं हरा पाया। मून अब 6 महीने तक रिंग में नजर नहीं आएंगी। वो खुद इस बहुत याद करेंगी लेकिन उनसे ज्यादा उनके फैंस उन्हें याद करेंगे। फैंस उम्मीद कर रहे है की वो जब भी रिंग में वापसी करें तो कुछ शानदार मैच फिर से लड़े।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications