WWE का फेमस सुपरस्टार खतरनाक इंजरी के कारण एक्शन से हुआ बाहर, खतरे में पड़ा करियर?

WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई
WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई

WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। NXT सुपरस्टार जोए स्टार्क (Zoey Stark) इंजर्ड हो गई हैं। इस हफ्ते NXT के एपिसोड में जोए स्टार्क के साथ ये घटना घटी। बैकस्टेज सैगमेंट में NXT विमेंस टैग टीम चैंपियंस ने जोए स्टार्क पर हमला किया था। रिंग में भी इसके बाद विमेंस के बीच काफी बवाल मचा था। कमेंट्री टीम ने इसके बाद कहा कि स्टार्क को लोकल मेडिकल फैसिलिटी दी गई है। स्टार्क के हेल्थ अपडेट पर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

Ad

WWE रिंग में कब होगी जोए स्टार्क की वापसी?

POST Wrestling की रिपोर्ट में जरूर स्टार्क की इंजरी को लेकर अपडेट दिया गया हैं। रिपोर्ट के अनुसार स्टार्क लिगामेंट इंजरी से जूझ रही हैं। ये भी खबर आई कि बैकस्टेज अपनी इंजरी के बारे में खुद स्टार्क ने बयान दिया था। हालांकि अभी तक ये नहीं पता कि वो कब तक एक्शन से बाहर रहेंगी। एक बात तय है कि उनकी इंजरी काफी गंभीर है। शायद कुछ समय तक वो रिंग में नजर नहीं आएंगी। पिछले हफ्ते NXT के Halloween Havoc एपिसोड में स्टार्क ने मैच लड़ा था।

स्टार्क का NXT विमेंस डिवीजन में अच्छा नाम हैं। बडे़ मैचों का हिस्सा वो रह चुकी हैं। उनकी इंजरी की वजह से काफी नुकसान हो सकता है। अगर ये इंजरी ज्यादा खतरनाक हुई तो फिर उनका करियर भी खत्म हो सकता है। इससे पहले भी कई सुपरस्टार्स इस वजह से बाहर हो चुके हैं। स्टार्क की वापसी कब होगी इसके बारे में WWE की तरफ से भी कोई अपडेट अभी तक सामने नहीं आया है।

WWE द्वारा स्टार्क को लेकर जल्द ही अपडेट दिया जाएगा। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि स्टार्क की चोट ज्यादा गंभीर ना हो। अगर ऐसा हुआ तो फिर कंपनी को बहुत नुकसान हो जाएगा। स्टार्क इस समय अच्छी स्टोरीलाइन में काम कर रही हैं। स्टार्क की इंजरी की वजह से स्टोरीलाइन भी प्रभावित होगी। NXT की व्यूअरशिप भी इस समय चिंता का विषय बनी हुई है। स्टार्क के नाम रहने से व्यूअरशिप भी प्रभावित हो सकती है। स्टार्क भी जल्द ही अपनी इंजरी पर बड़ा अपडेट दे सकती हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications