भारतीय WWE सुपरस्टार की करारी हार से WWE को हुआ भारी नुकसान, NXT की रेटिंग्स आई सामने 

WWE NXT की व्यूअरशिप में आई भारी गिरावट
WWE NXT की व्यूअरशिप में आई भारी गिरावट

WWE NXT का पिछले हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा था। व्यूअरशिप में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। इस बार NXT को बहुत बड़ा झटका लगा है। NXT को इस बार सिर्फ 631,000 व्यूअर्स ने देखा। पिछले हफ्ते ये आंकड़ा 746,000 था। यानी की इस हफ्ते 15.41 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली है।

Ad

NXT की वजह से WWE को हुआ बहुत बड़ा नुकसान

पिछले हफ्ते WWE ने NXT के एपिसोड में बहुत बदलाव किया था। शो में काफी सरप्राइज देखने को मिले थे। कुछ नए चैंपियंस मिले और रोमन रेंस के कजिन भाई सोलो सिकोआ का डेब्यू हुआ था। इस हफ्ते ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। सोलो सिकोआ ने इस बार डेब्यू मैच भारतीय सुपरस्टार जीत रामा के खिलाफ लड़ा। सिकोआ ने बड़ी जीत हासिल की थी। भारतीय सुपरस्टार जीत रामा को करारी हार का सामना इस बार करना पड़ा।

शो में कुछ अच्छे मैच हुए लेकिन स्टोरीलाइन पर इस बार भी काम नहीं किया गया। नई NXT विमेंस चैंपियन मैंडी रोज ने इस हफ्ते के शो की शुरूआत की थी। वहीं शो का अंत बड़े टैग टीम मैच से हुआ था। NXT चैंपियन टॉमैसो सिएम्पा को भी लगभग नया दुश्मन मिल गया है। जॉनी गार्गानो अब सिएम्पा को चुनौती देने के लिए तैयार है।

NXT अपना मोमेंटम लगातार खो रहा है। किसी हफ्ते व्यूअरशिप शानदार रहती है और इसके बाद फिर गिरावट आ जाती है। WWE को अब इस चीज पर ध्यान देना होगा। टॉमैसो सिएम्पा के चैंपियन बनने के बाद भी थोड़ा गिरावट देखने को मिली है। टॉमैसो सिएम्पा का चैंपियनशिप रन अभी तक कुछ अच्छा नहीं चला है। ब्रांड में बदलाव कंपनी ने कर दिया लेकिन अब प्रोडक्ट में भी बदलाव करना पड़ेगा। रेड ब्रांड को भी इस बार व्यूअरशिप के मामले में बड़ा झटका लगा है। कंपनी को अब ब्लू ब्रांड के एपिसोड से उम्मीदें होंगी।

NXT के शोज में एक्शन काफी देखने को मिलता है लेकिन पुरानी स्टोरीलाइन पर काम ज्यादा किया जाता है। इस हफ्ते फैंस ने सोचा था कि कुछ सरप्राइज देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब देखना होगा कि NXT के शोज में आगे कैसे काम होता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications