WWE ने अपने विरोधी प्रमोशन को बंद करने के लिए दिया 1 मिलियन डॉलर का ऑफर?

ब्रैड शेफर्ड ने अपने पॉडकास्ट पर एक मजेदार खुलासा किया है। इस खुलासे में ये कहा गया है कि WWE ने हाउस ऑफ हार्डकोर को बंद करने के लिए एक बड़ा ऑफर दिया है। साल 2001 तक WWE को WWF के नाम से जाना जाता था। WWE ने अपने प्रमोशन के लिए कई टैलेंट को साइन किया है। ये अपना एरिया बनाने के लिए एक खास रणनीति WWE ने अपनाई थी। अपर कार्ड की बात की जाए तो मेन रोस्टर इसमें आता है। और फिर इसके नीचे NXT, TNA,ROH और NJPW है। WWE के साथ हालांकि किसी का खास प्रतियोगी नहीं है। लेकिन WWE के अलावा भी देखा जाए तो कई जगह कई बड़े प्रसिद्ध रैसलर्स है। कई इसमें वो भी है जो पहले WWE में काम कर चुके है। WWE ने हाल ही में इन्हें बंद करने का प्लान तैयार किया। क्योंकि बाद में ये बड़ी पिक्चर के तौर पर सामने आ सकते है। अपने विरोधी प्रमोशऩ को बंद करने के बाद WWE को काफी ज्यादा फायदा भी होगा। प्रो रैसलिंग के जानकार ब्रैड शेफर्ड ने इस बात का खुलासा किया कि WWE नहीं चाहता कि इंडिपेंडेंड रैसलिंग प्रमोशन ज्यादा आगे जाए। इसमें हाउस ऑफ हार्डकोर का नाम भी शामिल है। WWE चाहता है कि टॉप नंबर का टैलेंट उनके यहां काम करें। WWE ने ECW को अपना शटर डाउन करने के लिए ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि,"हाउस ऑफ हार्डकोर को बंद करने के लिए टॉमी ड्रीमर को 1 मिलियन डॉलर का ऑफर दिया गया है। ये बड़ी खबर है क्योंकि WWE में किस तरह का ट्रैंड है ये सभी को पता हैं।"

शायद ड्रीमर ने ये बात नहीं मानी क्योंकि वो खुद अपने प्रोडक्ट के लिए हमेशा उत्तेजित रहते है। WWE ने अभी इसकी शुरूआत की है। और ये काफी मजेदार भी रहेगा। अगर हॉउस ऑफ हार्डकोर को ये ऑफर पसंद आ जाता है तो फिर TNA, ROH और NJPW भी दूर नहीं होगा। वैसे NJPW के बारे में कहा जाता है कि आने वाले कुछ साल में वो पूरी तरह WWE से डील कर लेगा। TNA तभी ये बात मानेगा जब उसके कुछ अच्छा ऑफर मिलेगा।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications