Adam Pearce: कुछ दिन पहले फ्लोरिडा में आए चक्रवात के कारण बड़ी तबाही मच गई थी। WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स (Adam Pearce) इस दौरान फंस गए थे। अब उन्होंने इस बारे अपडेट दिया है। ब्लू ब्रांड के पिछले हफ्ते के एपिसोड में कई सुपरस्टार्स चक्रवात के कारण नहीं पहुंच पाए। ब्रॉलिंग ब्रूट्स के दो सदस्य शो में मौजूद नहीं थे। इसका फायदा इम्पीरियम ने उठाया और शेमस (Sheamus) के ऊपर खतरनाक अटैक कर दिया था।वापसी को लेकर WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स ने दी अपनी खास प्रतिक्रियाWWE ऑफिशियल एडम पीयर्स ने ट्विटर के जरिए अब अपटेड दिया है। उन्होंने कहा,इस तूफान के कारण मेरा घर ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ है। हालांकि दिक्कतें कुछ जरूर हुई है। हमने इन चीजों पर किसी तरह कंट्रोल पा लिया है। मैं सभी लोगों का शुक्रिया करता हूं। आप सभी लोगों की दुआ से हम एकदम सुरक्षित है। कुछ समय के लिए हम डर गए थे। मैं अपने परिवार का भी धन्यवाद देता हूं। सभी चीजों और लोगों को मैं दिल से धन्यवाद देता हूं।मैं अब वापसी के लिए तैयार हूं। मैं अगले हफ्ते मंडे नाइट Raw में वापसी कर लूंगा। तब तक यहां की चीजें नियंत्रण में आ जाएंगी। मैं अभी कुछ और इंतजार कर रहा हूं। आगे आने वाली स्थिति के हिसाब से ही कदम बढाऊंगा।Adam Pearce@ScrapDaddyAPUPDATE:64354UPDATE: https://t.co/FHw8llRSkDसस्पेंशन को लेकर एडम पीयर्स और रोंडा राउजी के बीच SmackDown के एपिसोड में कुछ सैगमेंट दिखाए गए। पीयर्स ने बहुत अच्छा काम अभी तक किया है। फैंस भी उनकी जमकर तारीफ करते हैं। पिछले साल ब्रॉक लैसनर के साथ भी वो कुछ सैगमेंट्स में नजर आए थे। तब भी उनकी तारीफ की गई थी। अब रोंडा राउजी के साथ भी वो अच्छा काम कर रहे हैं। एडम पीयर्स ने बता दिया है कि वो अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में वापसी करेंगे। इसका मतलब है कि वो अगले हफ्ते WWE टीवी पर भी नजर आ सकते हैं। उनके अलावा इस चक्रवात में फंसे अन्य सुपरस्टार्स की वापसी भी देखने को मिलेगी।Adam Pearce@ScrapDaddyAPUPDATE Thru-traffic Moo-traffic🤷‍♂️🤣19115🚨UPDATE🚨🚫 Thru-traffic✅ Moo-traffic🤷‍♂️🐄🤣 https://t.co/c9d1RjxQeSWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।