WWE ऑफिशियल ने भारतीय Superstar Veer Mahaan को दिया महत्वपूर्ण संदेश

Ujjaval
WWE सुपरस्टार वीर महान ने फैंस को निराश नहीं किया है
WWE सुपरस्टार वीर महान ने फैंस को निराश नहीं किया है

Veer Mahaan: WWE के भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने पिछले कुछ समय में अपने प्रदर्शन द्वारा प्रभावित किया है। उन्होंने काफी समय पहले डेब्यू किया था। हाल ही में WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स (Adam Pearce) ने रॉ (Raw) सुपरस्टार को काफी बढ़िया संदेश दिया है।

वीर महान को अक्टूबर 2021 में Raw ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया था। काफी महीनों तक उनके सैगमेंट्स देखने को मिले और फिर WrestleMania के बाद उनका डेब्यू हुआ। उन्होंने लगातार अपने प्रदर्शन द्वारा प्रभावित किया है और अपने सामने आने वाले सभी सुपरस्टार्स की बुरी हालत की है।

WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स ने शायद इसी वजह से वीर महान को एक तरह से सलाह दी है। उनका मानना है कि वीर महान को किसी की बुरी हालत करने के बजाय दूसरा रास्ता अपनाना चाहिए और उनके साथ प्यार से रहना चाहिए। पीयर्स ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया और इसमें वीर महान को टैग किया।

यह रहा एडम पीयर्स का ट्वीट:


Raw में आने के बाद वीर महान का सफर काफी अच्छा रहा है

वीर महान ने Raw में WrestleMania के बाद रिटर्न किया था। उन्होंने आकर रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक पर हमला किया था। साथ ही दोनों के साथ दुश्मनी शुरू की और उनकी स्टोरीलाइन काफी समय तक चली। इस बीच वीर ने कुछ WWE सुपरस्टार्स को पराजित किया और लोकल टैलेंट्स के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन बढ़िया रहा।

बाद में महान को उनके करियर की सबसे बड़ी जीत मिली। उन्होंने 13 जून को Raw के एपिसोड में रे मिस्टीरियो को सबमिशन की मदद से हराया और यह उनके लिए सबसे बड़ा मौका था। इसके बाद से वीर सिर्फ एक "लास्ट चांस" Money in the Bank बैटल रॉयल मैच में नजर आए थे और इसमें वो जल्दी एलिमिनेट हो गए थे।

महान को एक नए विरोधी की जरूरत है और उम्मीद है कि आने वाले समय में उन्हें कोई नया सुपरस्टार चैलेंज करेगा। खैर, अगर महान WWE ऑफिशियल की बात मान लेते हैं तो शायद वो हील से बेबीफेस बनने की राह पर चले जाएंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications