WWE ने फेमस Superstar के साथ साइन की बड़ी डील, फैंस के लिए आई खुशखबरी

Ujjaval
WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है
WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है

Pat McAfee: WWE ने हाल ही में पैट मैकेफी (Pat McAfee) को लेकर बहुत बड़ा ;ऐलान किया है। दरअसल, पैट ने WWE के साथ एक नई डील साइन की है और यह डील कुछ सालों की है। मैकेफी का WWE में काफी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कुछ मैच लड़े हैं और वो काफी समय से स्मैकडाउन (SmackDown) में कमेंटेटर के रूप में काम कर रहे हैं।

Ad

WWE ने पैट मैकेफी को कंपनी के साथ बनाए रखा

पैट मैकेफी ने लंबे फुटबॉल करियर का अंत 2017 में किया था और वो पूरी तरह रिटायर हो गए थे। बाद में उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग की ट्रेनिंग शुरू की और 2018 में उन्होंने कुछ मौकों पर WWE में दिखाई देना शुरू किया। साथ ही वो NXT में अनडिस्प्यूटेड एरा के खिलाफ दुश्मनी में भी नजर आए थे। उन्होंने फैंस को अपनी रेसलिंग और माइक स्किल्स द्वारा काफी प्रभावित किया था।

पिछले साल WWE ने उन्हें एक नया और अहम किरदार दिया। SmackDown को एक नए कमेंटेटर की जरूरत थी और इसी वजह से उन्हें कमेंट्री टीम का हिस्सा बनाया गया। वो माइकल कोल के साथ नजर आने लगे और फिर वो कमेंट्री टीम का अहम हिस्सा बन गए। मैकेफी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं और इसी वजह से फैंस उन्हें पसंद करते हैं।

Ad

WWE ने ऐलान किया कि पैट मैकेफी ने उनके साथ नई डील साइन करने का निर्णय लिया है। WWE ने यह बताया कि उनकी डील कई सालों की रहेगी लेकिन पूरी तरह जानकारी नहीं दी है। WWE फैंस इस खबर से काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं क्योंकि अब प्रशंसकों को आगे भी मैकेफी की आवाज कमेंट्री में सुनाई देगी।

अच्छी बात यह है कि पैट मैकेफी कमेंट्री के साथ ही समय-समय पर रिंग में भी नजर आते हैं। WrestleMania 38 में उन्होंने थ्योरी के खिलाफ मैच लड़ा था। अब SummerSlam में उनका हैप्पी कॉर्बिन के खिलाफ मैच देखने को मिलेगा। अभी पैट काफी कम मौकों पर लड़ते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन आगे वो मैचों की संख्या बढ़ा सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications