WWE ने Netflix के साथ साइन की ऐतिहासिक डील, Triple H ने प्रतिक्रिया देते हुए दिखाया उत्साह

Ujjaval
WWE ने नेटफ्लिक्स के साथ साइन की डील
WWE ने नेटफ्लिक्स के साथ साइन की डील

Raw: WWE लगातार बिजनेस के मामले में आगे बढ़ते जा रहा है। अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। बिजनेस के हिसाब से WWE को एक और बड़ा फायदा होने जा रहा है। WWE के टॉप शो रॉ (Raw) के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग राइट्स अब नेटफ्लिक्स (Netflix) के पास आ गए हैं। इस चीज़ पर ट्रिपल एच (Triple H) ने भी उत्साह दिखाया है।

Ad

WWE ने हाल ही में सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि अगले साल की शुरुआत से Raw के एपिसोड्स को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा। यह चीज़ कुछ ही जगहों के लिए हैं। इस बारे में भी जानकारी दी गई। कंपनी ने अपनी आधिकारिक घोषणा में कहा,

"WWE Raw नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। जनवरी 2025 से पूरे साल, हर हफ्ते Raw की स्ट्रीम खास तौर पर नेटफ्लिक्स पर (यूनाइटेड स्टेट्स, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और लैटिन अमेरिका में) होगी।"

आप नीचे WWE द्वारा की गई घोषणा से जुड़ी पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

WWE के क्रिएटिव हेड और चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच ने कंपनी की इस ऐतिहासिक पार्टनरशिप पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पोस्ट के जवाब में बताया कि WWE अब नई ऊंचाइयों को छूने वाला है। इसी बीच उन्होंने दावा किया कि गेम पूरी तरह से बदलने वाला है। उन्होंने कहा,

"यह एक ऐसी पार्टनरशिप है, जो कई रिकॉर्ड्स तोड़ देगी और और WWE को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएगी। मैं WWE को नेटफ्लिक्स पर जनवरी 2025 से लाने को लेकर उत्साहित हूं। अब हम मिलकर गेम को बदलने वाले हैं।"

आप नीचे ट्रिपल एच की प्रतिक्रिया देख सकते हैं:

Ad

आपको बता दें कि WWE और Netflix के बीच 10 साल की डील साइन हुई है। यह 5 बिलियन डॉलर्स की डील है और Netflix के पास इसे और 10 सालों तक एक्स्टेंड करने का मौका भी है। 5 साल बाद वो इस डील को खत्म भी कर सकते हैं।

Ad

WWE Raw के साथ डील पर Triple H के अलावा Netflix ने भी दी प्रतिक्रिया

WWE द्वारा किए गए ऐलान से जुड़ी पोस्ट पर नेटफ्लिक्स ने भी आधिकारिक अकाउंट द्वारा जवाब दिया। उन्होंने खुद ऐलान करने के साथ-साथ WWE की पोस्ट पर 'Let's Do This' लिखा। उन्होंने इसके द्वारा जनवरी 2025 से शुरू होने जा रही पार्टनरशिप को लेकर उत्साह दिखाया।

आप नीचे नेटफ्लिक्स द्वारा दिया गया जवाब देख सकते हैं:

अब देखना होगा कि Raw की व्यूअरशिप के मामले में USA Network को कुछ नुकसान होता है, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications