48 साल का रेसलर जिंदगी की जंग हारा, रेसलिंग वर्ल्ड में मातम का माहौल, WWE ऑफिशियल्स ने भी जताया शोक

WWE
WWE ऑफिशियल्स का खास बयान (Photo: WWE.com)

WWE Officials Send Emotional Messages: 48 साल की उम्र में प्रसिद्ध इंडिपेंडेंट रेसलर जैक्स डेन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो जिंदगी की जंग हार गए हैं। इस खबर के बाद रेसलिंग की दुनिया में मातम छा गया है। WWE ऑफिशियल्स एडम पीयर्स (Adam Pearce) और निक एल्डिस भी भावुक नज़र आए। दोनों ने डेन को लेकर इमोशनल संदेश साझा किया। जैक्स ने साल 2012 से 2016 तक National Wrestling Alliance में अपना नाम बनाया। बहुत ही कम समय में तगड़े एक्शन से उन्होंने फैंस को अपना दीवाना बना लिया था। इस वजह से वो उनके टॉप सुपरस्टार्स में से एक बन गए थे।

Ad

जैक्स डेन ने NWA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, टैग टीम चैंपियनशिप, नेशनल हैवीवेट टाइटल और नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप जीती। इसके अलावा उन्होंने ROH और Impact Wrestling में भी काम किया। उन्होंने वहां पर अपना दम दिखाकर बड़ी उपलब्धियां हासिल की। दुख की बात ये है कि नवंबर में पड़े दिल के दौरे से वो बाहर नहीं निकल पाए। 25 दिसंबर, 2024 को उन्होंने अंतिम सांस ली। फैंस और साथी रेसलर्स के द्वारा उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। यहां तक कि WWE ऑफिशियल्स एडम पीयर्स ने भी सोशल मीडिया पर एक संदेश उन्हें लेकर दिया। आपको बता दें पीयर्स और डेन पहले रिंग साझा कर चुके हैं। पीयर्स ने कहा,

मेरे पास ज्यादा शब्द नहीं हैं। हमने जो समय व्यतीत किया उसके लिए मैं आभारी हूं। हंसी के लिए और जीवन को लेकर तमाम बातें हमेशा याद रहेंगी। रेस्ट वेल, ब्रदर।
Ad

WWE ऑफिशियल निक एल्डिस ने दिया खूबसूरत संदेश

जैक्स डेन लगभग उसी समय NWA में थे जब निक एल्डिस रोस्टर का हिस्सा थे। एल्डिस और डेन ने एक ही लॉकर रूम साझा किया था। हालांकि, दोनों कभी रिंग में एक साथ नज़र नहीं आए। इसके बावजूद दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का खूब सम्मान किया। डेन के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर निक ने उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए संदेश पोस्ट किया। उन्होंने कहा,

जैक्स डेन टोटल जेंटलमैन, एक टेडी बियर और लॉकर रूप में शानदार उपस्थिति वाले व्यक्ति थे। वास्तव में एक अच्छे आदमी। मैं उनकी फैमिली के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। अलविदा मेरे दोस्त।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications