WWE ऑफिशियल्स ने फेमस Superstar के काम को लेकर जताई खुशी, डेब्यू के बाद मिल सकता है बड़ा पुश?

WWE स्टार गेबल स्टीवसन से ऑफिसियल काफी ज्यादा खुश हैं
WWE स्टार गेबल स्टीवसन से ऑफिशियल्स काफी ज्यादा खुश हैं

Gable Steveson: WWE स्टार गेबल स्टीवसन (Gable Steveson) इस समय कंपनी में अपने डेब्यू को लेकर तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब उन्हें लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें, तो WWE मैनेजमेंट उनकी प्रो-रेसलिंग स्किल्स में हो रहे सुधार से खुश हैं।

हाल ही में Wrestling Observer Radio पर डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि WWE स्टार गेबल स्टीवसन की इन-रिंग स्किल्स बेहतर हुई हैं। उनकी रेसलिंग स्किल्स में हुए सुधार से कंपनी के बैकस्टेज ऑफिशियल्स खुश हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो उन्हें डेब्यू के बाद बड़ा पुश मिल सकता है। खैर, उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा,

"मैंने कई लोगों से सुना है, जो कह रहे थे कि गेबल स्टीवसन चीजों को बेहतर तरह से सीख रहे हैं और वो लगातार बेहतर हो रहे हैं। इसी वजह से कई लोगों को लगता है कि वो आने वाले समय में और ज्यादा अच्छे हो सकते हैं।"

2021 में Gable Steveson को WWE ने साइन किया था

WWE ने ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता गेबल स्टीवसन को 2021 में कंपनी के साथ जोड़ा था। WWE से साइन होने के बाद वो अगले ही दिन Raw में नज़र आए थे। फिलहाल वो पेरिस में होने वाले 2024 ओलंपिक के लिए तैयारी कर रहे हैं। अभी तक WWE में उन्होंने अपना इन-रिंग डेब्यू नहीं किया है। वो WWE में कई सैगमेंट्स में नज़र आ चुके हैं। इस साल हुए ड्राफ्ट के दौरान वो किसी भी ब्रांड का हिस्सा नहीं बने थे।

गेबल अभी तक किसी भी ऑफिशियल मैच का हिस्सा नहीं बने हैं, लेकिन वो कर्ट एंगल जैसे स्टार्स के साथ सैगमेंट का हिस्सा बन चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो WWE के पास गेबल स्टीवसन के लिए कई बड़े प्लान्स हैं और वो उन्हें एक बड़ा पुश देना चाहते हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि डेब्यू करने के बाद WWE उन्हें किस तरह से पुश देता है और किस स्टोरीलाइन का हिस्सा बनाता है। उनके आने से फैंस को कई यादगार स्टोरीलाइंस देखने को मिल सकती हैं। गेबल मैट पर जरूर अच्छे हैं लेकिन रिंग में अभी उन्हें खुद को साबित करना है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

App download animated image Get the free App now