WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है। कई सारे रेसलर्स का करियर इस कंपनी में काम करने की वजह से बदल गया है। WWE की सफलता का मुख्य कारण विंस मैकमैहन (Vince McMahon) रहे हैं। उन्होंने दिमाग का सही तरह से इस्तेमाल करते हुए अपने पिता के एक छोटे रेसलिंग प्रमोशन में पूरी दुनिया में फैला दिया।सालों से मैकमैहन खुद WWE चला रहे हैं और उन्होंने कई सारे सुपरस्टार्स का करियर बनाया है। विंस मैकमैहन के लिए आज का दिन काफी ज्यादा खास रहेगा। दरअसल, 24 अगस्त 1945 को उनका जन्म नॉर्थ कैरोलिना, यूनाइटेड स्टेट्स में हुआ था। आज उनका जन्मदिन है और वो अब 76 साल के हो चुके हैं।The word legend is thrown around a lot these days...Not in the case of Vince McMahon, he's more than earned that accolade.Happy birthday, Boss 🙌 pic.twitter.com/mkC2dFOTet— WWE on BT Sport (@btsportwwe) August 24, 2020WWE के बारे में प्रशंसकों को काफी जानकारी होगी। हालांकि, WWE के मालिक विंस मैकमैहन को लेकर काफी कम लोगों के पास जानकारी होगी। उनसे जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स हैं जो शायद ही किसी को पता होंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम विंस मैकमैहन से जुड़ी 4 बातों के बारे में बात करने वाले हैं जो शायद ही किसी फैन को पता होगी।4- WWE के मालिक विंस मैकमैहन ने ट्रिपल एच, बॉबी लैश्ले और रिक फ्लेयर जैसे सुपरस्टार्स को पिनफॉल द्वारा हराया है#ONTHISDAY - September 14th, 1999 - Vince McMahon defeated Triple H in a No DQ match to become to the new WWF Champion, making him the oldest champion in the company's history at 54 years old! #wwe #wwf #raw #smackdown #nxt #september14 pic.twitter.com/XQ6ib3DMZh— The Heel Factor (@TheHeelFactor) September 14, 2018विंस मैकमैहन एक प्रोफेशनल रेसलर नहीं थे लेकिन इसके बावजूद उन्होंने WWE में कुछ मैच लड़े हैं। इस दौरान वह कुछ बड़े सुपरस्टार्स को पराजित कर चुके हैं। उन्होंने ट्रिपल एच, रिक फ्लेयर और बॉबी लैश्ले को पिनफॉल की मदद से हराया हुआ है। दरअसल, उन्होंने सितंबर 1999 को SmackDown के एपिसोड में ट्रिपल एच को पिनफॉल से हराकर WWE टाइटल जीता था।इसके अलावा उन्होंने 2006 में एक बार फिर एच को पिन करके पराजित किया था। जून 2002 में Raw के एक एपिसोड के दौरान उन्होंने रिक फ्लेयर का सामना किया था। इस मुकाबले में भी उन्हें जीत मिली थी। 16 बार के वर्ल्ड चैंपियनशिप को मैकमैहन ने हराया हुआ है। बॉबी लैश्ले के खिलाफ मार्च 2007 को Raw के एपिसोड में विंस मैकमैहन ने मैच में बड़ी जीत अपने नाम की थी।