"Roman Reigns के पुराने दुश्मन को Money in the Bank 2023 जीतना चाहिए"- WWE पेनलिस्ट ने किया बहुत बड़ा दावा

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर आई बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार को लेकर आई बड़ी खबर

Logan Paul: WWE में अभी तक लोगन पॉल (Logan Paul) ने अच्छा काम किया है। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) जैसे दिग्गजों के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा। कंपनी पेनलिस्ट सैम रॉबर्ट्स (Sam Roberts) ने इस बार पॉल को लेकर बड़ा बयान दिया है।

यूट्यूबर लोगन पॉल ने अभी तक WWE में अच्छा नाम कमाया है। अब तो उन्हें नई डील भी कंपनी द्वारा दे दी गई है। Not Sam Wrestling शो पर सैमी रॉबर्ट्स ने बताया कि क्यों लोगन पॉल को Money in the Bank 2023 लैडर मैच जीतना चाहिए। उन्होंने कहा,

लोगन पॉल को ब्रीफकेस जीतना चाहिए, पूरे साल वो इसके साथ रह सकते हैं और WWE चैंपियन बनने का ख्वाब उनका पूरा हो सकता है। WWE यूनिवर्स भी ये ही चाहता है। लोगन पॉल उस पोजिशन में है जहां उन्हें बड़े मैचों की जरूरत है। उन्होंने अपने आपको साबित कर दिया है कि वो क्या कर सकते हैं। उनके ऊपर जो निवेश किया है उसके लिए उन्हें बड़े लेवल पर काम करना चाहिए। मेरे हिसाब से उन्हें इस बार Money in the Bank ब्रीफेकस जीतना चाहिए।

Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन इस साल 1 जुलाई को लंदन के O2 एरीना में होगा। फैंस को इस शो में बड़े सरप्राइज मिलने की उम्मीद है।

WWE Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस को मिली थी जीत

लोगन पॉल ने पिछले साल Crown Jewel में रोमन रेंस के साथ तगड़ा मैच लड़ा था। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में पॉल ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मुकाबले के बाद बैकस्टेज ट्रिपल एच ने खुद उनकी तारीफ की थी।

WrestleMania 39 में कुछ दिन पहले सैथ रॉलिंस का मुकाबला लोगन पॉल के साथ हुआ था। इस मैच में भी पॉल ने अपने काम से सभी को प्रभावित किया था। हालांकि लोगन को हार का सामना करना पड़ा था। उन्होंने रॉलिंस को अच्छी चुनौती दी थी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links