Paul Heyman ने शेयर की The Bloodline की फनी तस्वीर, WWE फैंस देखकर हंसी के मारे हुए लोटपोट

roman reigns sami zayn
रोमन रेंस और सैमी ज़ेन की फनी तस्वीर

Paul Heyman: WWE SmackDown में पिछले हफ्ते सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को पब्लिक के सामने अपने ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज किया था। उसी सैगमेंट में रेंस ने सैमी ज़ेन (Sami Zayn) से द ब्लडलाइन की टी-शर्ट उतारने के लिए कहा और अगले ही पल जिमी उसो (Jimmy Uso) और जे उसो (Jey Uso) ने उनकी टी-शर्ट फाड़ दी थी।

क्राउड उम्मीद कर रहा था कि द ब्लडलाइन, ज़ेन को बाहर निकालने वाला है, लेकिन तभी रेंस ने उन्हें 'Honorary Uce' छपी टी-शर्ट देकर सबको चौंका दिया। इसके बाद ज़ेन ने ट्राइबल चीफ को गले लगाकर उन्हें एक्नॉलेज भी किया। अब रेंस के स्पेशल काउंसिल, पॉल हेमन ने उस सैगमेंट को लेकर एक फनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें ज़ेन और ट्राइबल चीफ के गले लगने का कार्टून मौजूद है।

सैमी ज़ेन काफी समय से द ब्लडलाइन के मेंबर बनने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने कई मौकों पर इस ग्रुप के मेंबर्स को जीत दिलाने में मदद भी की। अब ऐसा लग रहा है जैसे ज़ेन के अथक प्रयास और मेहनत रंग लाई है।

WWE फैंस ने भी इस फनी ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी

"जे उसो कितना बुरा महसूस कर रहे हैं।"

"इस एक तस्वीर ने उस पूरे सैगमेंट को बयां कर दिया।"

"रोमन रेंस को शर्माता देख मैं हंसी के मारे लोटपोट हो गया।"

"ये तस्वीर बहुत शानदार है।"

"उन्होंने सोलो सिकोआ का सिर इतना बड़ा दिखाकर उन्हें कितने बेकार तरीके से प्रस्तुत किया।"

"ये इस समय रेसलिंग इंडस्ट्री में चल रही सबसे बेस्ट स्टोरीलाइंस में से एक है। ये बहुत दिलचस्प है और मुझे बहुत पसंद आ रही है।"

"जे उसो इस साल WWE में सबसे ज्यादा नफरत करने वाले व्यक्ति हैं।"

"पीछे खड़े जे उसो अंदर ही अंदर रो रहे होंगे।"

"जे उसो कोई ना कोई रास्ता ढूंढकर इस तस्वीर के लिए भी सैमी ज़ेन को जिम्मेदर ठहराएंगे।"

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।