Vince McMahon की वापसी के बाद 1 और WWE दिग्गज ने दिया इस्तीफा, 7 साल की सेवा के बाद लिया बड़ा निर्णय

Pankaj
WWE दिग्गज को लेकर अहम जानकारी सामने आई
WWE दिग्गज को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Vince McMahon: WWE में कुछ दिन पहले विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने वापसी कर ली। उनके आने के बाद उथल-पुथल मच गई है। कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। उनके आने से कुछ कर्मचारी और सुपरस्टार्स नाराज चल रहे हैं। कुछ मेंबर्स खुद ही कंपनी से चले गए।

Ad

विंस की वापसी के बाद स्टैफनी मैकमैहन ने भी CEO पद से इस्तीफा दे दिया। कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि इगांस लाहौड और मनजीत सिंह ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से अपना इस्तीफा दे दिया। अब एक और मेंबर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

PWInsider की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार स्टीफन फियोरेला पिछले हफ्ते कंपनी से चले गए। उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वो इस समय वाइस प्रेसिडेंट ऑफ कम्युनिकेशन थे। साल 2014 से 2019 तक पहले उन्होंने कंपनी में काम किया था। इसके बाद अप्रैल, 2021 में उन्होंने दोबारा वापसी की थी। कुल मिलाकर देखा जाए तो उन्होंने कंपनी में लगभग 7 साल काम किया।

Ad

Vince McMahon की वापसी के बाद WWE में मचा घमासान

आने वाले कुछ महीने बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे। कुछ बड़े बदलाव भी आगे देखने को मिलेंगे। अच्छी बात है कि ट्रिपल एच अभी भी हेड ऑफ क्रिएटिव पद पर कायम है। वैसे एक बात तो तय है कि विंस के आने से आगे जाकर और भी बदलाव देखने को मिलेंगे। हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि ब्रॉक लैसनर ने भी कंपनी से अपील की है। लैसनर ने कहा कि अब उनके मैचों की बुकिंग मैकमैहन करेंगे।

WWE के बेचे जाने की खबरें भी लगातार सामने आ रही थी। हालांकि अभी तक ये बात कंफर्म नहीं हुई है। इन खबरों के बाद कुछ WWE सुपरस्टार्स अपने फ्यूचर को लेकर चिंता में आ गए थे। इन सुपरस्टार्स की चिंता को दूर करने के लिए ट्रिपल एच ने पिछले हफ्ते मीटिंग रखी थी। ट्रिपल एच ने कहा कि विंस ने उनकी मदद करने के लिए वापसी की है। इस बात का खुलासा भी एक रिपोर्ट में हुआ था। आपको बता दें पिछले साल जुलाई में विंस ने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इसके बाद पूरी जिम्मेदारी ट्रिपल एच के पास आ गई। वो इस समय अच्छा काम कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications