WWE में Roman Reigns की वापसी से ठीक पहले दिग्गज को The Bloodline से किया जाएगा बाहर, अहम बयान आया सामने

जानिए WWE दिग्गज को लेकर क्या बयान आया?
जानिए WWE दिग्गज को लेकर क्या बयान आया?

Paul Heyman: WWE में मौजूदा समय के सबसे बड़े हील ग्रुप द ब्लडलाइन में पिछले कुछ हफ्तों से काफी हलचल चल रही है। रोमन रेंस (Roman Reigns) की गैरमौजूदगी में इस फैक्शन को सोलो सिकोआ लीड कर रहे हैं। उन्होंने सबसे पहले जिमी उसो को ग्रुप से निकाल कर सभी को चौंका दिया था। अब WWE पैनलिस्ट सैम रॉबर्ट्स (Sam Roberts) ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सिकोआ बहुत जल्द पॉल हेमन (Paul Heyman) को भी बाहर का रास्ता दिखा देंगे।

Ad

WrestleMania XL में रोमन रेंस को कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे थे। फिलहाल रेंस ब्रेक पर चल रहे हैं। मेनिया के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखाया। द ब्लडलाइन में पिछले हफ्ते टामा लोआ की भी एंट्री हो गई है।

Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर रॉबर्ट्स ने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा रोमन रेंस की वापसी से ठीक पहले पॉल हेमन को ग्रुप से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उन्होंने हाकू और हेमन को लेकर कहा,

देखो ये असंभव नहीं है। लेकिन पॉल हेमन की तरह हाकू प्रोमो नहीं दे सकते हैं। मुझे लगता है कि रोमन रेंस की वापसी से ठीक पहले हेमन को सिकोआ ग्रुप से बाहर निकाल सकते हैं। लेकिन हाकू और हेमन दो अलग-अलग भूमिकाएं निभा सकते हैं। क्या द ब्लडलाइन को लेकर सोलो सभी फैसले लेंगे? इस बारे में कुछ नहीं कह सकता हूं।

youtube-cover
Ad

सैम रॉबर्ट्स ने ये भी कहा कि सोलो सिकोआ इस समय नए ट्राइबल चीफ हैं। वैसे कुछ हद तक ये बात सही भी लग रही है। सिकोआ के कुछ फैसलों से पॉल हेमन भी हैरान हो गए हैं। उन्हें भी सिकोआ से डर लग रहा है।

WWE में रोमन रेंस की वापसी कब होगी?

रोमन रेंस की वापसी के बारे में अभी तक कोई कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि वो बहुत जल्द वापस आ जाएंगे। उनकी वापसी के बाद काफी बवाल देखने को मिलेगा। सोलो सिकोआ का उसके बाद कदम क्या होगा वो देखने वाली बात होगी। आने वाले कुछ महीने फैंस के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications