WWE ने Bray Wyatt के निधन के बाद SmackDown को लेकर लिया चौंकाने वाला फैसला, रिपोर्ट में हुआ बहुत बड़ा खुलासा

..
ब्रे वायट नहीं रहे इस दुनिया में
ब्रे वायट नहीं रहे इस दुनिया में

Bray Wyatt: WWE SmackDown से पहले ब्रे वायट (Bray Wyatt) के निधन की खबर ने सभी को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है। 36 साल की उम्र में पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने दुनिया को अलविदा कह दिया है और अब स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आ रही है।

Ad

कंपनी अब सबके पसंदीदा स्टार को सम्मान देने के लिए SmackDown में कुछ विशेष प्लानिंग कर रही है। BWE की मानें तो SmackDown के लिए बनाए गए सभी प्लान्स को टाल दिया गया है। इस समय शो के बारे में कोई भी मीटिंग नहीं हो रही हैं। सब कुछ अगले अपडेट आने तक रोक दिया गया है। कंपनी का अभी सारा ध्यान ब्रे वायट की फैमिली पर है। कंपनी ब्रे वायट के सम्मान में एक ट्रिब्यूट शो रख सकती है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी ने ब्रे वायट की फैमिली को सपोर्ट करने का तरीका निकाला है। WWE की वेबसाइट से ब्रे की मर्चेंडाइज़ के सेल से होने वाली कमाई को उनके परिवार को दिया जाएगा। फैंस इसके माध्यम से अपने दिवंगत चहेते स्टार की मदद कर पाएंगे।

Ad

आपतो बता दें कि अभी तक WWE ने SmackDown के लिए इयो स्काई vs ज़ेलिना वेगा विमेंस चैंपियनशिप मैच और जिमी उसो की वापसी का ऐलान कर दिया है। देखना होगा कि यह मैच और सैगमेंट होता है या इसमें भी बदलाव देखने को मिलता है।

WWE Royal Rumble 2023 में Bray Wyatt ने लड़ा था अपना आखिरी मैच

WWE Extreme Rules 2022 में वापसी के बाद लंबे समय तक ब्रे वायट रिंग में प्रोमो देते हुए नज़र आए थे। इसके बाद उनकी SmackDown स्टार एलए नाइट के खिलाफ दुश्मनी की शुरुआत हुई थी। इस साल की शुरुआत में ब्रे वायट के साथ एक मास्क पहना हुआ कैरेक्टर Uncle Howdy भी देखने मिला था। नाइट और ब्रे का सामना इस साल की शुरुआत में हुए Royal Rumble 2023 में हुआ था जहां ईटर ऑफ द वर्ल्ड ने जीत दर्ज की थी।

ब्रे की इसके बाद बॉबी लैश्ले के खिलाफ स्टोरीलाइन शुरू हुई थी, लेकिन अचानक से वो प्रोग्रामिंग से गायब हो गए थे। कई रिपोर्ट्स में उनकी गंभीर बीमारी के बारे में बताया गया था। हाल ही में उनके निधन की खबर से सभी फैंस को गहरा धक्का लगा है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications