WWE द्वारा मंडे नाइट रॉ में बड़ा सैलिब्रेशन करने का खुलासा हुआ

PWInsider के माइक जॉनसन ने अपनी रिपोर्ट में ये कहा है कि मंडे नाइट रॉ में WWE अपनी 25वीं सालगिरह मनाने की पूरी तरह प्लान कर चुकी हैं। यहां पर कई तरीकों से कंपनी ने जो माइलस्टोन बनाए है उन्हें दिखाया जाएगा। मंडे नाइट रॉ का पहला एपिसोड 11 जनवरी 1993 को आया था। न्यू यॉर्क सिटी से इसकी शुरूआत हुई थी। कार्ड में मुख्य सुपरस्टार ही थे। योकोजोना ने कोको को हराया द स्टेनर ब्रदर्स ने द एक्क्यूटेनर्स को हराया शॉन माइकल्स ने मैक्स मून को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती अंडरटेकर ने डेमियन डेमेंटो को हराया 22 जनवरी 2018 को मंडे नाइट रॉ का एपिसोड बार्क ले सेंटर में होगा। यहीं पर इसका सैलिब्रेशन मनाया जाएगा। ये वो ही एरीना है जहां पिछले तीन साल से लगातार समरस्लैम का आयोजन हो रहा हैं। हालांकि इस शो के बारे में अन्य कोई जानकारी किसी को नहीं हैं।लेकिन ये उम्मीद कर सकते हैं कि यहां WWE इतिहास के कई महान सुपरस्टार्स नजर आ सकते हैं। और खुद बड़े सुपरस्टार्स यहां आकर इस ऐतिहासिक शो का हिस्सा बन सकते हैं। WWE ने इसके अलावा एक डीवीडी सैट का भी इंतजाम रॉ के लिए किया हैं। जिसमें काफी सारे मोमेंट दिखाए जाएंगे। अगले हफ्ते फैंस को उम्मीद है कि रॉ के सुपरस्टार स्मैकडाउन रोस्टर में जाकर अपना बदला लेंगे। कर्ट एंगल अगले हफ्ते सरप्राइज फैंस को दे सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications