WWE SummerSlam 2017 के बाद सुपरस्टार्स का शेकअप हो सकता है

Ankit

WWE इस साल एक बार फिर से सुपरस्टार्स के साथ शेक अप करने का मन बना रहा है। PWInsider.com के मुताबित ये शेक अप दोनों ब्रांड का ही होगा लेकिन ये शायद समरस्लैम पीपीवी के बाद देखने को मिल सकता है। WWE सुपरस्टार्स का शेक अप इस साल रैसलमेनिया 33 के बाद देखने को मिला था। उस वक्त विंस मैकमैहन ने ग्रेट स्टेज के बाद रॉ में दस्तक दी थी और शेकअप की घोषणा की थी। द मिज और डीन एम्ब्रोज को रेड ब्रांड में ड्राफ्ट किया। सबसे पहले मिज को जगह मिली जबकि डीन का नंबर दूसरा लगा। दोनों को रेड ब्रांड में देखकर फैंस काफी खुश हुए थे। पिछले साल शेक अप में केविन ओवंस और सैमी जेन को स्मैकडाउन में ड्राफ्ट कर सभी को चौंका दिया था। वहीं रेड ब्रांड से न्यू डे , रुसेव और जिंदर महल को ब्लू ब्रांड में भेजा गया था। कहा जा रहा है कि WWE अभी दोनों ब्रांड के रोस्टर से नाखुश है। हालांकि अभी तक कुछ तय नहीं किया गया है कि विंस के राज में किस सुपरस्टार को किस ब्रांड में ड्राफ्ट किया जाएगा, लेकिन जॉन सीना एक फ्री एजेंट के रुप में ही रहेंगे। आपको बता दे कि साल 2016 में दोनों ब्रांड अलग हो गए थे, जिसके कारण यूनिवर्सल चैंपियनशिप बेल्ट को रॉ में लाया गया जबकि चैंपियनशिप बेल्ट ब्लू ब्रांड के नाम हुई थी। ब्रांड अलग होने से पहले डीन ने मनी इन बैंक को कैश करवा कर खिताब जीता था। ब्रांड के अलग होने के बाद डीन को ब्लू ब्रांड में शामिल किया गया जबकि ब्रॉक से पहले सैथ रॉलिंस को रेड में चुना गया। उसके लगभग एक साल बाद विंस ने रैसलमेनिया33 के बाद फिर से सुपरस्टार्स का शेकअप कर दिया था। सुपरस्टार शेक की अफवाहें इस महीने से सामने आई है। समरस्लैम के बाद होने वाले इस सुपरस्टार शेक अप से फैंस को निराशा हो सकती है क्योंकि उनकी पसंद के सुपरस्टार्स को WWE अब किसी और ब्रांड में भेज सकती है।अब देखना होगा कि समरस्लैम के बाद WWE में क्या होता है।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications