WWE ने Survivor Series के लिए बड़ा प्लान तैयार किया?

<p>

Barnburner Fired Up पॉडकास्ट की रिपोर्ट के अऩुसार नवंबर में होने वाले सर्वाइवर सीरीज के लिए WWE कुछ बड़़ा प्लान तैयार कर रहा हैं। सर्वाइवर सीरीज WWE का सबसे पुराना पीपीवी है। रैसलमेनिया, समरस्लैम, रॉयल रंबल के बाद इसी पीपीवी का नंबर आता है।

Ad

शो में एऩुअल सर्वाइवर सीरीज मैचेज होस्ट होते है। जिसमें टीमें एलिनिमेशन टैग टीम मैच के तौर पर काम करती है। और जिसमें से एक टीम विजयी बनती है।पिछले कुछ सालों ये शो दोनों ब्रांडो पर फोकस होता है। रॉ और स्मैकडाउन की टीमें यहां पर होती है। कई मैच इनके बीच फिर होते है। चैंपियनVS चैंपियन मैच यहां होते है।

रिपोर्ट के अनुसार WWE अभी कई स्टेबल्स को बिल्ड करने का काम कर रहा है। और जो भी स्टेबल अच्छा होगा उसको आगे बढ़ाया जाएगा। इसमें जैसे शील्ड, AOP और स्ट्रोमैन, जिगलर, मैकइंटायर एक खास सबूत है, जो अभी चल रहा है। इसके अलावा पॉल हेमन को भी एक नया अपना क्लाइंट चुनना है। समरस्लैम तक वो लैसनर के साथ थे। लेकिन लैसनर का आना अब काफी मुश्किल है।

रिपोर्ट के अनुसार,"ये लोग सर्वाइवर सीरीज को अभी से बिल्ड कर रहे है। कई ग्रुप पर यहां काम हो रहा है। शील्ड वापस आ गई है। डॉल्फ जिगलर, स्ट्रोमैन, मैकइंटायर के फैक्शन पर भी काम हो रहा है। ये सबसे बड़ा फैक्शन होगा। पॉल हेमन का नया गॉय भी यहां देखने को मिलेगा।इसके अलावा रे मिस्टिरियो पर भी यहां अभी काम होता दिखाई दे रहा है।"

23 नवंबर को सर्वाइवर सीरीज का आयोजन हगोा। कैलिफोर्निया में इसका आयोजन किया जाएगा। ये WWE का इवेंट होता है। और इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। फैंस भी इसका इंतजार पूरे साल करते है। अभी जिस हिसाब से स्टोरीलाइन चल रही हैं, कहीं ना कहीं ये आगे जाकर सर्वाइवर सीरीज में भी काम आएंगी। पॉल हेमन का भी यहां बड़ा रोल देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications