WrestleMania 33 में हो सकता है अंडरटेकर और ब्रॉन स्ट्रोमैन का मुकाबला

हाल ही में हुए Wrestling Observer Radio के एपिसोड में डेव मैल्टजर और ब्रायन अलवारेज ने काफी आश्चर्यचकित करने वाली बात कही है। इन दोनों ने अंदाजा लगाया है कि, रैसलमेनिया 33 में अंंडरटेकर का सामना ब्रॉन स्ट्रोमैन से हो सकता है। मैल्टजर के अनुसार, WWE रैसलमेनिया को लेकर अपनी प्लानिंग बदल सकता है, और इन दोनों सुपरस्टार का आमना-सामना करवा सकता है। इस हफ्ते मनडे नाइट रॉ में अंडरटेकर वापस आए थे, और उन्होंने रॉयल रंबल में आने की घोषणा की थी। अंडरटेकर इससे पहले 2007 में रॉयल रंबल जीत चुके है।

youtube-cover

मैल्टजर के अनुसार स्ट्रोमैन को रैसलमेनिया के लिए मॉन्सटर हील के रूप में बिल्ड किया जा रहा है। संभावना ये भी जताई जा रही है कि, ब्रॉन स्ट्रोमैन का सामना रोमन रेंस से हो सकता है। लेकिन इस प्लान को आने वाले समय में बदला भी जा सकता है। मैल्टजर ने एक बात और कही कि, इस हफ्ते रॉ में अंडरटेकर को स्ट्रोमैन काफी करीब से देख रहे थे। पिछले साल रैसलमेनिया 32 में स्ट्रोमैन ने WWE मैनेजमेंट से अंडरटेकर से लड़ने की इच्छा जताई थी। क्योंकि यहां जॉन सीना को इंजरी हो गई थी। लेकिन WWE ने तुरंत अपना प्लान चेंज कर दिया था, और उन्होंने शेन को उनके सामने खड़ा कर दिया। क्योंकि स्ट्रोमैन का प्रदर्शन इससे पहले कुछ खास नहीं रहा था।क कई फैंस का मानना है कि, रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर लास्ट टाइम रिंग में उतरेंगे, और इससे पहले 29 जनवरी को होने वाले रॉयल रंबल में भी अंडरटेकर नजर आएंगे। वैसे इससे पहले कई अफवाहें ये सामने आई है कि, रैसलमेनिया में अंडरटेकर का सामना करने के लिए जॉन सीना सबसे अच्छे रैसलर होंगे। अगर WWE अपनी प्लानिंग में बदलाव करता है तो फिर फैंस को अंडरटेकर और सीना का ड्रीम मैच देखने को नहीं मिलेगा। पिछले कई दशक से फैंस इस मैच का इंतजार कर रहे है, और अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सीना और अंडरटेकर के मैच के लिए नहीं मिल पाई है।