WWE में Roman Reigns और Solo Sikoa द्वारा जानलेवा हमला होने के बाद Jimmy Uso की हेल्थ को लेकर आया बड़ा अपडेट, फैंस के लिए बहुत ही बुरी खबर

..
रेसलिंग फैंस को लग सकता है बड़ा झटका
WWE SmackDown में पिछले हफ्ते मचा था बवाल

Roman Reigns: WWE में द ब्लडलाइन (The Bloodline) के लिए यह साल बिल्कुल भी अच्छा नहीं जा रहा है। हालांकि, फैंस उतना ही इस ग्रुप की स्टोरीलाइन को पसंद कर रहे हैं। द उसोज़ (The Usos) ने पिछले महीने रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) का साथ छोड़कर उनके साथ दुश्मनी की शुरुआत की थी। पिछले हफ्ते मौजूदा ब्लडलाइन मेंबर्स ने जिमी उसो (Jimmi Uso) के ऊपर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से चोटिल कर दिया था।

Ad

Money in the Bank में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ को मात देने के बाद पिछले हफ्ते SmackDown में जिमी उसो ने अपने पूर्व साथियों को कंफ्रंट किया था। रोमन ने सैगमेंट के दौरान बहुत ही चतुराई दिखाकर जे उसो को लो-ब्लो लगाया था। इसके बाद उन्होंने जिमी पर इतना खतरनाक हमला किया था कि उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा था।

हालिया ब्लू ब्रांड शो में WWE कमेंटेटर माइकल कोल ने जिमी के बारे में मेडिकल अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व टैग टीम चैंपियन की पसली में चोट लगी है। इसके कारण अभी यह कहना मुश्किल है कि वो कब फिर से WWE में वापसी कर पाएंगे। फैंस के लिए यह बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है।

Ad

बता दें कि जे उसो ने पिछले हफ्ते SmackDown के मेन इवेंट में जिमी के हमले का बदला लेते हुए रोमन रेंस और सोलो सिकोआ पर हमला कर दिया था। उन्होंने सोलो को कई चेयर शॉट भी मारे थे। इसके बाद उन्होंने ट्राइबल चीफ को SummerSlam 2023 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी थी। हालांकि, अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है।

हालिया WWE SmackDown के एपिसोड में नहीं दिखे Roman Reigns

हालिया SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस तो नहीं दिखे लेकिन सोलो सिकोआ, पॉल हेमन और जे उसो के बीच बेहतरीन सैगमेंट देखने मिला था। जे उसो ने जिमी के साथ अपने रिश्ते और पार्टनरशिप की कुछ भावुक बाते फैंस के सामने रखीं हालांकि, पॉल हेमन ने ब्लडलाइन में चल रहे सिविल वॉर के लिए जे उसो को जिम्मेदार ठहराया। सोलो सिकोआ ने जब कुछ आरोप जे पर लगाए तब दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। बाद में जे ने पॉल हेमन को भी सुपरकिक लगाई थी।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications