WWE मेन रोस्टर में 2020 में डेब्यू करने के बाद बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) को WWE में काफी पुश मिला है। रॉ (RAW) के हालिया एपिसोड में ब्लेयर को रेसलमेनिया (Wrestlemania 38) से पहले एक बड़ा झटका लगा है। इस हफ्ते बैकी लिंच (Becky Lynch) ने ब्लेयर पर अटैक करते हुए उनका बुरा हाल कर दिया। इस साल ब्लेयर RAW विमेंस चैंपियनशिप के लिए बैकी लिंच का सामना करने वाली हैं। दोनों के बीच की फिउड काफी खतरनाक रूप ले चुकी है और दो हफ्ते पहले ही ब्लेयर ने लिंच पर घातक हमला किया था। इस हफ्ते ब्लेयर ने डूड्रॉप के खिलाफ एक और जीत हासिल की और इसके बाद लिंच ने ब्लेयर से हिसाब बराबर किया। लिंच ने पहले ब्लेयर के गले में एक कुर्सी अटकाई और फिर उन्हें रिंग पोस्ट में धक्का हुए उनके गले में चोट पहुंचाई। WWE ने शो के बाद ब्लेयर की चोट को लेकर अपडेट दिया है। WWE ने रिलीज जारी करते हुए कहा कि अटैक के बाद बियांका ब्लेयर के गले में ट्रामा हुआ है और उन्हें मेडिकल टीम देख रही है। WWE@WWEFollowing the vicious assault from #WWERaw Women’s Champion @BeckyLynchWWE on #WWERaw, @BiancaBelairWWE has suffered trauma to the throat and is currently being evaluated by medical personnel.8:52 AM · Mar 15, 20221583223Following the vicious assault from #WWERaw Women’s Champion @BeckyLynchWWE on #WWERaw, @BiancaBelairWWE has suffered trauma to the throat and is currently being evaluated by medical personnel. https://t.co/xuMP32U5Hqक्या WWE Wrestlemania में बैकी लिंच के खिलाफ हिसाब बराबर कर पाएंगी ब्लेयर?WWE@WWENOT GOOD! NOT GOOD!@BeckyLynchWWE @BiancaBelairWWE #WWERaw07:22 AM · Mar 15, 20221331333NOT GOOD! NOT GOOD!@BeckyLynchWWE @BiancaBelairWWE #WWERaw https://t.co/aFtTfA43jTआसान शब्दों में कहें तो अब तक ब्लेयर ने पूरी तरह से लिंच को परास्त करने में सफलता हासिल नहीं की है। SummerSlam 2021 में ही दोनों की फिउड शुरु हुई थी जब लिंच ने वापसी करते हुए 26 सेकेंड में ब्लेयर को हरा दिया था और SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीत ली थी। इसके बाद से ब्लेयर ने दोनों ब्रांड्स में लिंच से टाइटल हासिल करने की तमाम कोशिश की हैं, लेकिन हर बार उन्हें असफलता मिली है।WWE Elimination Chamber में पांच सुपरस्टार्स को हराने के बाद ब्लेयर ने WrestleMania 38 में RAW विमेंस चैंपियनशिप का मुकाबला हासिल किया था। इस मैच को हासिल करने के बाद से लगातार दोनों के बीच माहौल गर्म है। फैंस को पूरी उम्मीद है कि इस बार ब्लेयर अपना बदला पूरा करने में सफल रहेंगी और RAW को नया चैंपियन मिल सकता है।दूसरी तरफ बैकी लिंच की नजर एक बार फिर बियांका ब्लेयर को हराते हुए उनके खिलाफ अपने रिकॉर्ड को जारी रखने पर होगी।