WWE ने कुछ समय पहले ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) की चोट से जुड़ी अहम जानकारी दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बियांका ब्लेयर को गले में चोट आई है और उन्हें फ्रैक्चर हो गया है। दरअसल, रॉ (Raw) के अंतिम एपिसोड में बैकी लिंच (Becky Lynch) ने उनपर बुरी तरह हमला किया था।WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर की चोट पर आया बड़ा अपडेट View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania 38 में बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच के बीच मैच देखने को मिलेगा। Raw में इसके लिए स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया गया। बियांका ब्लेयर पर Raw विमेंस चैंपियन ने बुरी तरह हमला किया था। इसी कारण ब्लेयर चोटिल हो गईं। WWE.com पर पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर की चोट को लेकर जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि ब्लेयर को सर्जरी की जरूरत नहीं है लेकिन वो कुछ समय एक्शन से दूर रहेंगी। WWE की आधिकारिक वेबसाइट पर यह बताया गया,बियांका ब्लेयर को Raw के अंतिम एपिसोड में विमेंस चैंपियन बैकी लिंच द्वारा हुए हमले की वजह से गले की हड्डी में फ्रैक्चर आया। WWE यूनिवर्स ने लिंच का उनके WrestleMania चैलेंजर पर हुआ खतरनाक हमला देखा होगा। लिंच ने ब्लेयर के सिर पर चेयर रखी थी और फिर उन्हें स्टील रिंग पोस्ट पर धक्का दे दिया था। हालांकि, ऑफिशियल्स ने बताया कि ब्लेयर को सर्जरी की जरूरत नहीं है और उन्हें ठीक होने के लिए कुछ समय तक एक्शन से दूर रहना होगाहालांकि इस अपडेट के बाद बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या बियांका ब्लेयर इस साल WrestleMania से भी हो जाएंगीं? अभी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अगर वो समय पर फिट नहीं होती हैं तो उनके और फैंस के लिए यह बड़ा झटका होगा। WWE@WWE.@BiancaBelairWWE suffered a fractured hyoid bone in her throat because of @BeckyLynchWWE’s attack on #WWERaw. Although Belair will not require surgery, she has been ruled out of action for an unspecified amount of time as she recovers. wwe.com/article/injury…3:15 AM · Mar 20, 20222723411.@BiancaBelairWWE suffered a fractured hyoid bone in her throat because of @BeckyLynchWWE’s attack on #WWERaw. Although Belair will not require surgery, she has been ruled out of action for an unspecified amount of time as she recovers. wwe.com/article/injury…बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच नाईट 1 में मैच होगा और WWE ने बढ़िया तरह से दोनों ही सुपरस्टार्स के बीच स्टोरीलाइन तैयार की है। इस मैच में किसी भी सुपरस्टार की जीत संभव है। बैकी लिंच WrestleMania में अपने जबरदस्त रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगी वहीं बियांका ब्लेयर SummerSlam 2021 में लिंच के खिलाफ बड़ी हार का बदला लेने की पूरी कोशिश करेंगी।