मौजूदा चैंपियन को WWE ने बड़े इवेंट से किया बाहर, दिग्गज के नाम का हुआ ऐलान, अपने देश में 2019 के बाद पहली बार रिंग में आएंगे नज़र

Ujjaval
WWE द्वारा लोगन पॉल को लेकर बड़ा ऐलान (Photo: WWE.com)
WWE द्वारा लोगन पॉल को लेकर बड़ा ऐलान (Photo: WWE.com)

Logan Paul Pulled & Shinsuke Nakamura Announced for Japan Event: WWE पिछले कुछ सालों में अलग-अलग जगह जाकर इवेंट्स का आयोजन कर रहा है। पिछले साल भारत में WWE ने लाइव इवेंट बुक किया था। अब जापान में WWE के होने वाले इवेंट्स को लेकर जानकारी सामने आई है। इसी बीच एक चौंकाने वाला नाम शो का हिस्सा नहीं होगा। इसी बीच दूसरे दिग्गज का नाम ऑफिशियल हो गया है।

Ad

WWE ने थोड़े समय पहले ही ऐलान किया कि उनकी जल्द ही जापान में वापसी होने वाली है। 25 जुलाई 2024 को ओसाका के एडियन एरीना में शो होगा। इसके बाद 26 जुलाई को रयोगोकु एरीना (सूमो हॉल) में WWE का एक और इवेंट देखने को मिलेगा। यह 2019 के बाद जापान में WWE का पहला शो होगा।

WWE और जापानी मीडिया पार्टनर ABEMA ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि लोगन जापान में होने वाले इस लाइव इवेंट का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। अब PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में इसका कारण बताया और इसी बीच फैंस द्वारा अनुमान लगाया गया एक कारण भी सामने आया है।

PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि द मेवरिक पहले से ही कुछ चीज़ों से लिए बुक किए जा चुके हैं। इसी वजह से उनके पास समय नहीं है और वो जापान जाकर इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आ पाएंगे। इसी बीच WWE फैंस कयास लगा रहे हैं कि दिसंबर 2017 में हुए एक हादसे के बाद हुई चीज़ों के कारण लोगन जापान नहीं जाना चाहते हैं। आपको बता दें कि लोगन उस देश से बैन नहीं किए गए हैं।

Ad

WWE के जापान में होने वाले शो में शिंस्के नाकामुरा आएंगे नज़र

शिंस्के नाकामुरा के जापान में रिटर्न का ऐलान देखने को मिल गया है। 2019 में हुए इवेंट में भी शिंस्के ने बड़ा किरदार निभाया था। वो नाईट 1 में उस समय के यूनिवर्सल चैंपियन सैथ रॉलिंस के खिलाफ लड़ते हुए नज़र आए थे। उन्हें सैथ के खिलाफ हार मिली थी। वहीं, नाईट 2 में नाकामुरा ने ट्रिपल एच के साथ टीम बनाकर समोआ जो और रॉबर्ट रूड को पराजित किया। WWE टीवी पर इस बार शिंस्के नाकामुरा काफी कम नज़र आ रहे हैं। वो ज्यादातर लाइव इवेंट्स में ही हिस्सा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। देखना होगा कि अपने देश में नाकामुरा का प्रदर्शन कैसा रहता है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications