WWE RAW, 12 जुलाई 2016: 5 बड़ी बातें

इस हफ्ते की रॉ का पूरा फोकस विंस मैकमैहन पर था, जोकि आज ऐलान करने वाले थे कि स्मैकडाउन को कौन चलाएगा। इसके अलावा आज के शो में सेमी जेन और केविन ओवंस की दुश्मनी आगे बढ़ी। हालांकि सबसे ज्यादा मज़ा तब आया जब डीन एम्ब्रोज़ ने WWE चैम्पियन बनने के बाद अपना सबसे अच्छा प्रोमोज दिया और सबको चौंका दिया। इस एपिसोड में स्टेफनी और शेन मैकमैहन के बीच दुश्मनी उजागर होती दिखी, क्योंकि दोनों को अलग अलग शो चलाने की ज़िम्मेदारी दे दी गई। ब्रॉक लैसनर को UFC 200 में मिली जीत के बाद 2k17 के कवर पर जगह मिली। आइये नज़र डालते है, इस हफ्ते की 5 बड़ी बातों पर : # असली चैम्पियन 104_RAW_07112016ej_0929--6f25f85e2bf0c9b1a767d2910b906e0e रेंस और रॉलिंस के बीच समरस्लैम में होने वाले मैच को काफी हाइप किया जा रहा है, लेकिन एक बार फिर एम्ब्रोज़ ने याद दिलाया कि वो डीन फ्रीकिंग एम्ब्रोज़ है। डीन एम्ब्रोज़ को चैम्पियन के रूप में लोग क्या सोचते है, लेकिन जो प्रोमोज उन्होंने आज दिया उसके बाद सबकी राय इनके लिए ज़रूर बदली होगी। एम्ब्रोज़ आज काफी गंभीर नज़र आए और उन्होंने रॉलिंस के ऊपर शब्दों से हमला किया। उन्होंने बताया कि उन्हें यहाँ तक आने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ी, कितना सघर्ष किया और यहाँ तक कि अपना खून भी बहाया। उन्होंने कहा कि अगर वो चैम्पियन बनने के लिए इतना कुछ कर चुके है, तो वो इसे बचाने के लिए किस हद तक जा सकते है ?यह एक शानदार प्रोमोज था और उन्होंने साबित किया कि वो चैम्पियन क्यों है और निश्चित ही वो यह डिजर्व भी करते है। # रॉलिंस रिपोर्ट 080_RAW_07112016dg_1535--9d1af3ff719441d11d3aaf0bbbbcb293 पिछले हफ्ते सैथ रॉलिंस का प्रोमोज रोमन रेंस के लिए ही था, लेकिन इस हफ्ते उन्होंने वहीं किया जो वो सबसे अच्छा करते है और एक नया टॉक शो शुरू किया रॉलिंस रिपोर्ट और उसमे उन्होंने इंटरव्यू लिया रोमन रेंस का उनसे बहुत से सवाल पूछे। रेंस के जवाब देने के बाद रॉलिंस उन जवाबों से सहमत नहीं हुए और इस पूर्व चैम्पियन ने कहा कि रेंस को बैटलग्राउंड में होने वाले मेनइवेंट में जगह नहीं मिलनी चाहिए। WWE रेंस और रॉलिंस की दुश्मनी को काफी बड़ा बना रहा है और अगर अफवाहों की माने तो, इन दोनों के बीच समरस्लैम के मेन इवेंट में होगा। # विंस द बॉस 20160711_RAW_VKM--8e049798cac501dc290c4e4fd2560a4f विंस मैकमैहन इस हफ्ते रॉ में नज़र आए और उन्हें ऐलान करना था स्मैकडाउन के कमिश्नर का। उनका सेगमेंट था इस हफ्ते का मेन इवेंट और उनका साथ रिंग में दिया उनके दोनों बच्चों ने , जिनमें से कोई एक स्मैकडाउन लाइव को चलाएगा। इसमें दोनों को विंस को भरोसा दिलाना था कि उन्हें यह ज़िम्मेदारी क्यों दी जाए। वो दोनों भाई बहन से काफी नाराज़ नज़र आए, क्योंकि आगे बढने के लिए वो दोनों एक दूसरे के खिलाफ नहीं गए। शेन को स्मैकडाउन लाइव की ज़िम्मेदारी दी गई, तो स्टेफनी को रॉ का इंचार्ज बनाया गया। स्टेफनी ने सेगमेंट के अंत में शेन को चाटा मारा और शेन ने रिटर्न में उन्हें किस किया। हालांकि इस सेगमेंट का सबसे अच्छा पल वो था, जब स्टेफनी सीडियों में गिरते-गिरते बची। अगले हफ्ते दोनों को अपने जनरल मैनेजर्स का ऐलान करने हैं। # राइडर Vs रुसेव 057_RAW_07112016ej_0669--d660f2e293dcb4dcfa7bf6bc8697ab4b अफवाहों की मानें तो जैक राइडर को रुसेव के खिलाफ दुश्मनी के दौरान पुश मिल सकता है। यह अफवाह इस हफ्ते सही भी साबित हुई, जब शेमस से पिटने के बाद रिंग में आए रुसेव और उन्होंने राइडर पर ज़बरदस्त हमला किया और आखिरकार यूनाइटेड स्टेटस चैंपियनशिप के लिए उनके खिलाफ लड़ने को तैयार हो गए। इस साल यह दूसरी चैंपियनशिप है, जिसपर राइडर की नज़र है। इससे पहले वो रैसलमेनिया में इंटरकॉन्टिनेन्टल चैम्पियन बने थे। रुसेव सबसे सफल यूएस चैम्पियन रहे है। राइडर एक अंडरडॉग है, लेकिन यह देखना काफी रोचक होगा। # डैरन यंग को एक और मौका 035_RAW_07112016jg_1102--1c8ebfc463474030d5f0bf80a08cbe07 टाइटल की बात करें तो, आखिरकार इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियनशिप के लिए उम्मीदवार मिल ही गया। पिछले कई हफ्तों से 'मेक यंग ग्रेट अगेन' सेगमेंट चल रहा था, जोकि यंग, बॉब बैकलन के साथ कर रहे थे। इस हफ्ते रॉ में मिज़ की चैंपियनशिप के लिए बैटल रॉयल रखा गया था। यह मैच काफी स्लो था और यह शो की शुरुआत में हुआ। डैरन यंग ने यह मैच जीता और मिज़ के खिलाफ अपनी उम्मीदवारी पक्की की। लेखक- रेशमा, अनुवादक- मयंक महता

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications