WWE RAW, 12 जुलाई 2016: 5 बड़ी बातें

# विंस द बॉस
20160711_RAW_VKM--8e049798cac501dc290c4e4fd2560a4f

विंस मैकमैहन इस हफ्ते रॉ में नज़र आए और उन्हें ऐलान करना था स्मैकडाउन के कमिश्नर का। उनका सेगमेंट था इस हफ्ते का मेन इवेंट और उनका साथ रिंग में दिया उनके दोनों बच्चों ने , जिनमें से कोई एक स्मैकडाउन लाइव को चलाएगा। इसमें दोनों को विंस को भरोसा दिलाना था कि उन्हें यह ज़िम्मेदारी क्यों दी जाए। वो दोनों भाई बहन से काफी नाराज़ नज़र आए, क्योंकि आगे बढने के लिए वो दोनों एक दूसरे के खिलाफ नहीं गए। शेन को स्मैकडाउन लाइव की ज़िम्मेदारी दी गई, तो स्टेफनी को रॉ का इंचार्ज बनाया गया। स्टेफनी ने सेगमेंट के अंत में शेन को चाटा मारा और शेन ने रिटर्न में उन्हें किस किया। हालांकि इस सेगमेंट का सबसे अच्छा पल वो था, जब स्टेफनी सीडियों में गिरते-गिरते बची। अगले हफ्ते दोनों को अपने जनरल मैनेजर्स का ऐलान करने हैं।