WWE Raw, 18 जुलाई 2016: 5 बड़ी बातें

# ड्राफ्ट के रुल्स
023_RAW_07182016hmm_0254

ओपनिंग सेगमेंट में सिर्फ बहस नहीं हुई बल्कि कल रात होने वाले ड्राफ्ट के रुल्स की बात भी हुई। इसमें यह बात साफ्ट हुई कि रॉ के पास क्रूजवेट डिवीजन के एक्सक्लूजिव ऑनरशिप होगी, क्योंकि रॉ तीन घंटे का शो है और स्मैकडाउन 2 घंटे का। नियम के मुताबिक अगर रॉ में 3 स्टार चुने जाएंगे तो स्मैकडाउन को 2 स्टार मिलेंगे क्योंकि रॉ 3 घंटे और स्मैकडाउन 2 घंटे का शो होता है। इसके हिसाब से तो रॉ बहुत टाइम तक तीन घंटे का शो ही रहेगा। टैग टीम के सारे मेम्बर्स एक साथ रहेंगे, अगर कोई कमिश्नर या जनरल मैनेजर उस टीम के किसी एक सदस्य को लेना चाहता हो, वो उसे ले सकता है। NXT से सिर्फ 6 ही स्टार्स रोस्टर में आएंगे।