WWE Raw के लाइव टेलीकास्ट के समय के बारे में पूरी जानकारी

WWE मंडे नाइट रॉ का दुनिया भर के फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब तो रैसलमेनिया नजदीक आता जा रहा है, ऐसे में रॉ का दिलचस्प होना लाज़मी है। रॉ की 2 स्टोरीलाइन ने इस वक्त सभी फैंस का ध्यान खींचा हुआ है, एक ब्रॉक लैसनर vs रोमन रेंस तो दूसरी जॉन सीना vs अंडरटेकर है। हालांकि अंडरटेकर ने अभी तक सीना के चैलेंज को स्वीकार नहीं किया है। भारत में WWE की पॉपुलैरिटी बहुत ही ज्यादा है। देश के अलग-अलग कोनों के लोग टीवी पर हर हफ्ते रॉ और स्मैकडाउन का मजा लेते हैं। WWE ने थोड़े समय पहले ही इस बात का एलान किया था कि अब रॉ और स्मैकडाउन का लाइव प्रसारण हिंदी में भी होगा। यानि कि अब भारतीय दर्शक अपने पसंद के हिसाब से हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री में लाइव का मजा ले सकते हैं। फहाद शेख और संदीप अय्यर हिंदी लाइव कमेंट्री करेंगे। WWE रॉ का भारत में लाइव आने का समय 27 मार्च 2018 (मंगलवार)- सुबह 5:30 बजे से हिंदी में लाइव (Sony Ten 3, Sony Ten 3 HD) 27 मार्च 2018 (मंगलवार)- सुबह 5:30 बजे से इंग्लिश में लाइव (Sony Ten 1, Sony Ten 1 HD) जो फैंस किसी भी कारण से टीवी पर रॉ को नहीं देख पाएंगे। वो मोबाइल फोन या लैपटॉप पर WWE नेटवर्क, Sony Liv ऐप, जियो टीवी पर जाकर लाइव रॉ का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप सुबह 5:30 बजे से ही स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी की लाइव कवरेज का भी आनंद उठा सकते हैं। पिछले हफ्ते की रॉ में ब्रॉक लैसनर ने हथकड़ी से बंधे रोमन रेंस को बुरी तरह से मारा था। अब रोमन रेंस इस हफ्ते की रॉ में इसका बदला लेने की कोशिश करेंगे। ध्यान देने वाली बात ये है कि रोमन रेंस अभी भी WWE से सस्पेंड चल रहे हैं। वहीं जॉन सीना और केन के बीच सिंगल्स मैच होगा। पिछले हफ्ते सीना ने रॉ में टेकर को चैलेंज दिया था, लेकिन टेकर की जगह रिंग में केन आ गए और बाद में WWE ने उनके बीच मैच बुक कर दिया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications