ब्रे वायट हमेशा से ही WWE में एक कल्ट लीडर के रूप में रहे हैं। WWE में डेब्यू करने के बाद से ही वो लगातार इसी रूप में नज़र आ रहे हैं। WWE में वो शुरुआत में वायट फैमिली के साथ नज़र आते थे , हालांकि बाद में ये ग्रुप पूरी तरह से अलग हो गया। जिसके बाद ब्रे को सिंगल्स पुश भी मिला था। इस दौरान वो एक बार WWE चैंपियन भी थे। इस दौरान वो चोटिल हो गए थे और काफी लंबे समय के लिए रिंग से दूर हो गए थे।
चोट से वापसी करने के बाद ब्रे के कैरेक्टर में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला था। वो एक Firefly Fun House में नज़र आ रहे थे। इस सैगमेंट में वो पहले तो अपने डार्क कैरेक्टर में नज़र नहीं आ रहे थे, हाल में ही एक बार फिर से वो अपने डार्क कैरेक्टर में नज़र आ रहे हैं। तो आइये जानते हैं कि इस बार उनके सैगमेंट से हमे कौन सी तीन नई चीज़ पता चली है:
#1 ब्रे वायट को एक नई टैग लाइन मिल गई है
Firefly Fun House के शुरुआती सैगमेंट में ब्रे अपने डार्क कैरक्टर से दूर थे। मगर शुरूआती सैगमेंट के बाद ब्रे एक बार फिर से अपने डार्क कैरेक्टर में नज़र आने लगे हैं। रॉ इस बार ब्रे एक बार फिर से अपने न्यू टैगलाइन के साथ नज़र आ रहें है। इस बात की पुष्टि खुद WWE ने कर दी है।
WWE शॉप पर अब ब्रे की एक नई टी-शर्ट नज़र आ रही है, जिसमे लिखा है-'Let me in'.इससे पहले ब्रे की टैगलाइन 'Follow the buzzards' थी।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं