रोमन रेंस द्वारा दी गई गाली का ब्रॉक लैसनर ने दिया करारा जवाब

ब्रॉक लैसनर लंबे समय से WWE में नजर नहीं आ रहे थे। लेकिन जब वो नजर आए तो एक ऐसा रूप देखने को मिला, जिसके बारे में किसी ने भी नहीं सोचा होगा। ब्रॉक लैसनर ने रॉ के मेन इवेंट सैगमेंट के दौरान कर्ट एंगल पर हमला किया और उसके बाद अपने ही एडवोकेट पॉल हेमन का गला पकड़ लिया। द बीस्ट यहीं नहीं रुके और उन्होंने रॉ खत्म होने के बाद WWE के एंकर माइक रोम के सवाल का जवाब धक्का देकर किया। माइक रोम ने लैसनर से पूछा कि मेन इवेंट सैगमेंट के दौरान जो हुआ उस पर वो क्या कहेंगे और समरस्लैम में रोमन रेंस के साथ होने वाले मैच को लेकर उनके क्या विचार हैं। मानो सवाल सुनते ही लैसनर आग बबूला हो गए और उन्होंने माइक रोम का गला पकड़कर कहा, "समरस्लैम को लेकर मेरे कोई विचार नहीं हैं। समरस्लैम में रोमन रेंस का बुरा हाल कर दूंगा (At SummerSlam i'm gonna kick Roman Reign's A***)।" इतनी बात बोलते ही रोमन रेंस ने माइक रोम को जोरदार धक्का दे दिया।

Ad
youtube-cover
Ad


दरअसल रॉ के मेन इवेंट से पहले ब्रॉक लैसनर ने पॉल हेमन का कॉलर पकड़कर कहा था कि पॉल उनके लिए काम करते हैं, ना कि वो पॉल हेमन के लिए। दरअसल कर्ट एंगल ने पॉल हेमन को धमकी दी थी कि अगर लैसनर बाहर नहीं आए तो पॉल को कंपनी से फायर कर दिया जाएगा। यही फरियाद लेकर पॉल हेमन, लैसनर के पास गए थे, लेकिन लैसनर ने उन्हें ही आड़े हाथों ले लिया। WWE रॉ के लिए ब्रॉक लैसनर को एडवर्टाइज़ किया गया था। रॉ की शुरुआत रोमन रेंस ने की और उन्होंने लैसनर को बाहर आने के लिए कहा लेकिन वो नहीं आए। लैसनर की जगह पॉल हेमन आए और उन्होंने रोमन रेंस के साथ बहस की। WWE समरस्लैम में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस का सामना ब्रॉक लैसनर के साथ होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications