WWE ड्राफ्ट की वजह से इस बार रेड ब्रांड को काफी फायदा हुआ है। व्यूअरशिप में शानदार उछाल देखने को मिला। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप 1.709 मिलियन थी लेकिन इस हफ्ते ये बढ़कर 1.856 मिलियन पहुंच गई। हालांकि दो मिलियन का आंकड़ा छूने में एक बार फिर ये ब्रांड फ्लाप हो गया। रेड ब्रांड में इस बार सभी सुपरस्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया और नए सुपरस्टार्स के आने से फायदा भी हुआ।Brandon Thurston@BrandonThurstonWWE Raw last night on USA Network was watched by 1,856,000 viewers on average, the most since August 30. 680,000 were 18-49 (0.52 rating).Raw was #6 on the day on cable in the demo, according to Showbuzz.📊Analysis & breakdowns across numerous demos: patreon.com/posts/570473912:31 AM · Oct 6, 20219825WWE Raw last night on USA Network was watched by 1,856,000 viewers on average, the most since August 30. 680,000 were 18-49 (0.52 rating).Raw was #6 on the day on cable in the demo, according to Showbuzz.📊Analysis & breakdowns across numerous demos: patreon.com/posts/57047391 https://t.co/LFSy6TgQHXWWE Raw को इस बार हुआ फायदारेड ब्रांड का एपिसोड तीन घंटे का होता है। तीसरे घंटे की व्यूअरशिप में हमेशा की तरह इस बार गिरावट देखने को मिली। एक साल पहले देखा जाए तीसरे घंटे में मेन इवेंट की वजह से व्यूअरशिप में काफी उछाल देखने को मिलता था। इस हफ्ते रेड ब्रांड ने 1.949 मिलियन से शुरूआत की। दूसरे घंटे में इसमें थोड़ा गिरावट हुई और व्यूअरशिप 1.902 मिलियन पहुंच गई। तीसरे घंटे का हाल हमेशा की तरह बुरा रहा। तीसरे घंटे की व्यूअरशिप इस बार 1.721 मिलियन रही।हर घंटे व्यूअरशिप गिरने का ट्रेंड अभी भी जारी है। WWE को इसके लिए कुछ बड़े कदम उठाने पड़ेेंगे। WWE ड्राफ्ट के बाद रेड ब्रांड में कुछ बड़े सुपरस्टार्स की एंट्री हो गई है। बैकी लिंच, सैथ रॉलिंस, ऐज और फिन बैलर जैसे दिग्गज यहां नजर आएंगे। अब ऐसा लग रहा है कि व्यूअरशिप में उछाल देखने को मिलेगा। गोल्डबर्ग की एंट्री से भी इस बार फायदा देखने को मिला।रेड ब्रांड में बॉबी लैश्ले, बिग ई और बियांका ब्लेयर का भी बवाल देखने को मिलेगा। इस हफ्ते मेन इवेंट में साशा बैंक्स और शार्लेट फ्लेयर भी थीं। शो की शुरूआत बैकी लिंच ने की और इस वजह से पहले घंटे में फायदा मिला। मेन इवेंट में भी बैकी लिंच ने बवाल मचाया। खैर ड्राफ्ट के बाद अब सभी उम्मीद कर रहे हैं कि व्यूअरशिप में उछाल देखने को मिलेगा। ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप हमेशा से शानदार चल रही है। वहां हमेशा दो मिलियन का आंकड़ा पार किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात कि रेड ब्रांड के एपिसोड में किसी भी घंटे में दो मिलियन का आंकड़ा पार नहीं हो पा रहा है। ये WWE के लिए चिंता का विषय है।