WWE का प्रत्येक साल अलग-अलग कारणों की वजह से फैंस के लिए यादगार बनता आया है। जैसे साल 2020 ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) की पहली WWE चैंपियनशिप जीत, रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी और द अंडरटेकर (The Undertaker) की रिटायरमेंट के लिए यादगार बना, उसी तरह 2021 में भी कई यादगार लम्हे देखने को मिले।2021 की शुरुआत WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज की Royal Rumble मैच में शानदार जीत के साथ हुई। उसके बाद WrestleMania समेत साल के सभी बड़े इवेंट्स में धमाकेदार एक्शन देखने को मिलता रहा। खैर इस आर्टिकल में हम विशेष रूप से WWE की रेड ब्रांड के बारे में बात करने वाले हैं।साल में Raw के कुछ एपिसोड्स ने जरूर फैंस को निराश किया, लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो रेड ब्रांड की स्टोरीलाइंस शानदार रहीं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम साल 2021 में Raw के 4 सबसे चौंकाने वाले लम्हों से आपको अवगत करवाने वाले हैं।#)बॉबी लैश्ले अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियन बनेBobby Lashley@fightbobbyTHE ALMIGHTY ERA IS HERE!!! #ANDNEW ✊🏾✊🏾✊🏾 @WWE #WWERaw9:38 AM · Mar 2, 2021564638120THE ALMIGHTY ERA IS HERE!!! #ANDNEW ✊🏾✊🏾✊🏾 @WWE #WWERaw https://t.co/20gMzdSFMcबॉबी लैश्ले ने साल 2005 में अपना WWE डेब्यू किया था, लेकिन उसके 3 साल बाद ही कंपनी छोड़ दी। 2018 में विंस मैकमैहन के प्रोमोशन में वापसी करने से पहले वो Impact Wrestling में काम कर खुद को एक मेन इवेंट सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर चुके थे।वापसी के बाद भी उन्हें कुछ समय तक पहले की तरह एक मिड-कार्ड सुपरस्टार के रूप में दिखाया गया। मगर 2020 में द हर्ट बिजनेस के गठन के बाद लैश्ले के करियर ने नई उड़ान भरनी शुरू की और MVP का साथ मिलने से उनका कैरेक्टर लोगों के लिए काफी दिलचस्प बन चुका था।C-Ray@chris_d_raySeptember 23, 2005...@fightbobby made his @WWE televison debut. Tonight...March 1, 2021...Bobby Lashley is FINALLY WWE Champion. Saying this is well-deserved doesn't do it proper justice! #AndNew #TheAlmightyEra ✊🏿💪🏿10:34 AM · Mar 2, 20212September 23, 2005...@fightbobby made his @WWE televison debut. Tonight...March 1, 2021...Bobby Lashley is FINALLY WWE Champion. Saying this is well-deserved doesn't do it proper justice! #AndNew #TheAlmightyEra ✊🏿💪🏿 https://t.co/cljwkvY8suElimination Chamber 2021 में ड्रू मैकइंटायर पर कैशइन कर द मिज़ नए WWE चैंपियन बन चुके थे। उसके कुछ ही दिन बाद 1 मार्च के Raw एपिसोड में मिज़ को हराकर बॉबी लैश्ले नए WWE चैंपियन बने। ये एक ऐसा टाइटल रहा, जिसे लैश्ले ने डेब्यू के 15 साल बाद जीतने में सफलता पाई थी।