WWE Raw: 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो रॉ के एपिसोड में हो सकती हैं

WWE Raw का एपिसोड जरूर ही खास रहेगा
WWE Raw का एपिसोड जरूर ही खास रहेगा

WWE रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। इस एपिसोड के लिए WWE ने कई धमाकेदार चीज़ों का ऐलान कर दिया है। Raw के एपिसोड में ड्राफ्ट का आयोजन होगा और इसी वजह से फैंस उत्साहित हैं। स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में कई सारे बड़े सरप्राइज देखने को मिले थे।

इसी वजह से अब फैंस की उम्मीदें Raw को लेकर बढ़ गई है। WWE को इसे खास बनाने के लिए कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। Raw का एपिसोड तीन घंटे का रहता है। ऐसे में ड्राफ्ट का पूरी तरह समापन Raw में हो जाएगा। इसके साथ ही कुछ शानदार मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन किया जा सकता है।

WWE अपने फैंस को किसी भी तरह से निराश नहीं करना चाहेगा। WWE अगर कुछ सरप्राइज और शॉक्स बुक करेगा तो यह एपिसोड चर्चा का विषय बन जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Raw के एपिसोड में हो सकती हैं।

5- द उसोज़ Raw में ड्राफ्ट हो जाए और फिर वो पॉल हेमन पर बुरी तरह हमला करें

द उसोज़ को SmackDown के एपिसोड में ड्राफ्ट राउंड्स का हिस्सा नहीं बनाया गया था। रोमन रेंस खुश नहीं थे कि उनके भाइयों को SmackDown में अब तक ड्राफ्ट नहीं किया गया है। Raw के दौरान द उसोज़ ड्राफ्ट का हिस्सा बनेंगे। रोमन रेंस ने पॉल हेमन को पहले ही चेतावनी दी है कि उसोज़ को SmackDown में ही ड्राफ्ट किया जाना चाहिए। ऐसे में अगर द उसोज़ को Raw में ड्राफ्ट किया जाता है तो यह बड़ा सरप्राइज होगा।

कोई भी इस चीज़ की उम्मीद नहीं करेगा। इसके बाद द उसोज़ मिलकर पॉल हेमन को निशाना बना सकते हैं और उनपर बुरी तरह हमला कर सकते हैं। अगर उसोज़ Raw में ड्राफ्ट होंगे तो रोमन रेंस खुश नहीं दिखाई देंगे और इससे पॉल हेमन को नुकसान होगा। द उसोज़ Raw में बदला ले सकते हैं और पॉल हेमन को बुरी तरह चोटिल कर सकते हैं। इससे रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की स्टोरीलाइन देखने लायक बन जाएगी।

4- बैकी लिंच Raw में ड्राफ्ट हो और शार्लेट से उनका टाइटल बदल दिए जाए

शार्लेट फ्लेयर को SmackDown में ड्राफ्ट किया गया है और उनके पास Raw विमेंस चैंपियनशिप है। ऐसे में बैकी लिंच को Raw ब्रांड में ड्राफ्ट किया जा सकता है। पिछले साल न्यू डे और स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स ने ड्राफ्ट के बाद Raw और SmackDown टैग टीम टाइटल्स को बदल लिया था। कुछ ऐसा ही इस बार बैकी और शार्लेट कर सकती हैं।

बैकी के पास Raw विमेंस टाइटल आ सकता है जबकि शार्लेट को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप दी जा सकती है। अगर Raw के एपिसोड में ऐसा कुछ देखने को मिलता है तो यह बड़ा सरप्राइज रहेगा। WWE इस तरह से दोनों चैंपियंस को बदलकर सभी को चौंका सकता है।

3- शायना बैजलर Raw में शार्लेट फ्लेयर की बुरी हालत कर दें

शायना बैजलर इस समय काफी ज्यादा खतरनाक नजर आ रही हैं। इस सुपरस्टार ने नाया जैक्स को कुछ हफ्ते पहले Raw में बुरी तरह चोटिल कर दिया था। पिछले हफ्ते बैजलर ने ईवा मैरी को निशाना बनाया और उन्हें भी चोटिल कर दिया। इससे साफ पता चलता है कि WWE उन्हें पुश देना चाहता है।

ऐसे में शायना बैजलर Raw में टॉप स्टार को निशाना बना सकती हैं। अगर Raw के एपिसोड में बैजलर किसी तरह से शार्लेट फ्लेयर पर हमला करती हैं और उन्हें चोटिल करने की कोशिश करती हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। इससे फ्लेयर और बैजलर की स्टोरीलाइन की जबरदस्त तरीके से शुरुआत होगी।

2- बिग ई Raw में ड्रू मैकइंटायर पर हमला करते हुए उनके चैलेंज को स्वीकार करें

Raw के अंतिम एपिसोड में बिग ई ने एक जबरदस्त जीत दर्ज की थी। उन्होंने बॉबी लैश्ले को स्टील केज मैच में हराकर अपनी WWE चैंपियनशिप को रिटेन किया था। मैच के बाद ड्रू मैकइंटायर ने वहां आकर सभी को चौंका दिया था और दोनों के बीच बड़े मैच के संकेत मिल गए थे। अब Raw के एपिसोड में बिग ई चैलेंज का जवाब देने वाले हैं।

वो Raw में प्रोमो कट कर सकते हैं और ड्रू मैकइंटायर यहां इंटरफेयर कर सकते हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स इस समय बेबीफेस कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। हालांकि, बिग ई सभी को चौंका सकते हैं। वो ड्रू मैकइंटायर पर हमला करते हुए उन्हें रिंग के बाहर कर सकते हैं और फिर चैलेंज को स्वीकार कर सकते हैं। अगर Raw में ऐसा कुछ होगा तो यह बड़ा सरप्राइज माना जाएगा।

1- Raw में गोल्डबर्ग आकर बॉबी लैश्ले पर हमला करें

Raw के एपिसोड में गोल्डबर्ग की वापसी देखने को मिलेगी। पिछले हफ्ते वीडियो पैकेज में गोल्डबर्ग ने साफ कर दिया था कि वो बॉबी की बुरी हालत कर देंगे। ऐसे में अब Raw के एपिसोड में वो लैश्ले को निशाना बनाकर सभी को चौंका सकते हैं। गोल्डबर्ग Raw में प्रोमो कट कर सकते हैं।

इस दौरान बॉबी लैश्ले वहां आकर बहस कर सकते हैं। अगर गोल्डबर्ग यहां गुस्से में आकर बॉबी पर स्पीयर लगा देते हैं और हर्ट बिजनेस के अन्य सदस्यों की भी बुरी हालत कर देते हैं तो यह बड़ा सरप्राइज होगा। गोल्डबर्ग की वापसी कराने का यह एक शानदार तरीका माना जाएगा।