WWE रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) के बाद यह Raw का पहला एपिसोड होगा और WWE इसे खास बनाना चाहेगा। हर किसी की निगाहें Raw पर टिकी हुई है। Extreme Rules पीपीवी साधारण था और कई लोग इससे खुश नहीं थे। हालांकि, अब सभी प्रशंसक उम्मीद करेंगे कि Raw का यह एपिसोड अच्छे मैचों और सैगमेंट्स से भरा हुआ हो।Raw के लिए सिर्फ एक चैंपियनशिप मैच का ऐलान देखने को मिला है। इसके अलावा WWE ने किसी भी चीज़ के बारे में जानकारी नहीं दी है। रेटिंग्स के मामले में Raw लगातार संघर्ष कर रहा है। हालांकि, एक अच्छे एपिसोड से सभी चीज़ें बदल सकती है और WWE को बड़ा फायदा मिल सकता है।WWE@WWETHIS. IS. HUGE.@WWEBigE will defend his #WWEChampionship against @fightbobby to kick off #WWERaw TOMORROW NIGHT at 8/7c on @USA_Network!7:15 AM · Sep 27, 20212947556THIS. IS. HUGE.@WWEBigE will defend his #WWEChampionship against @fightbobby to kick off #WWERaw TOMORROW NIGHT at 8/7c on @USA_Network! https://t.co/Ku0M2s4Azkअगर WWE Raw के एपिसोड में कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज प्लान करेगा तो एपिसोड का मजा बढ़ेगा। इससे Raw देखने लायक बनेगा और फैंस की रुचि आने वाले शोज़ के लिए भी बढ़ जाएगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Raw के एपिसोड में हो सकती हैं।5- WWE Raw में एलेक्सा ब्लिस गुस्से में आकर शार्लेट फ्लेयर की बुरी हालत कर देंWWE@WWE💔💔💔#ExtremeRules @AlexaBliss_WWE6:49 AM · Sep 27, 20216580914💔💔💔#ExtremeRules @AlexaBliss_WWE https://t.co/fXLgCrWEmVशार्लेट फ्लेयर ने Extreme Rules में एलेक्सा ब्लिस को हराकर अपने विमेंस टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन कर लिया था। मैच में शार्लेट फ्लेयर ने ब्लिस की डॉल को उठा लिया था। इसी वजह से ब्लिस का ध्यान भटका और फिर फ्लेयर ने फायदा उठाकर जीत दर्ज की। मैच के बाद एलेक्सा ब्लिस काफी गुस्से में दिखाई दी थीं।वो साफ तौर पर शार्लेट फ्लेयर की इस हरकत से खुश दिखाई नहीं दी हैं। ऐसे में अब एलेक्सा Raw के एपिसोड में फ्लेयर के साथ माइंड गेम्स खेल सकती हैं और उनपर बुरी तरह हमला कर सकती हैं। इससे उनकी स्टोरीलाइन अगले इवेंट के लिए जारी रहेगी। हर कोई यह देखने के लिए उत्साहित है कि ब्लिस अब क्या खास करती हैं।