WWE रॉ (Raw) का अगला एपिसोड धमाकेदार रहने वाला है। WWE ने इस एपिसोड के लिए कई जबरदस्त मैचों का आयोजन किया है। Raw के पिछले कुछ एपिसोड उतने खास नहीं रहे हैं और फैंस थोड़े निराश दिखाई दिए हैं। इसी वजह से WWE पर अब Raw के अगले एपिसोड को खास बनाने का भार होगा।पिछले हफ्ते Raw का अंत जबरदस्त तरीके से हुआ था जहां बॉबी लैश्ले WWE टाइटल हार गए थे। साथ ही बिग ई के लिए वो पल काफी खास साबित हुआ था। इसके अलावा कई अन्य सुपरस्टार्स भी अलग-अलग स्टोरीलाइन का हिस्सा बने हुए हैं। Raw के एपिसोड में WWE मुख्य रूप से Extreme Rules की स्टोरीलाइंस आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा।WWE@WWETHIS MONDAY on #WWERaw! 😮@WWEBigE @TrueKofi @AustinCreedWins @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle7:06 AM · Sep 18, 2021142421827THIS MONDAY on #WWERaw! 😮@WWEBigE @TrueKofi @AustinCreedWins @WWERomanReigns @WWEUsos @HeymanHustle https://t.co/rfSF7Y1SBqसाथ ही कुछ मैचों का ऐलान भी देखने को मिल सकता है। WWE हर तरीके से Raw के एपिसोड को खास बनाने की कोशिश करने वाला है। WWE Raw के एपिसोड में कुछ बड़े शॉक्स और सरप्राइज प्लान करते हुए इसे खास और रोचक बना सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Raw के एपिसोड में हो सकती हैं।5- WWE Raw में शार्लेट फ्लेयर पर एलेक्सा ब्लिस द्वारा बुरी तरह हमला होWWE@WWEWHO THROWS A DOLL?! HONESTLY!@MsCharlotteWWE@AlexaBliss_WWE#WWERaw6:12 AM · Sep 14, 20211909297WHO THROWS A DOLL?! HONESTLY!@MsCharlotteWWE@AlexaBliss_WWE#WWERaw https://t.co/PgQcUjblpVRaw के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस की दुश्मनी आगे बढ़ सकती है। दोनों के बीच Extreme Rules में विमेंस टाइटल के लिए मैच देखने को मिलेगा। WWE उनके मैच को हाइप करने की कोशिश करेगा। Raw के एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस के प्ले-ग्राउंड में शार्लेट फ्लेयर नजर आने वाली हैं। इस दौरान दोनों के बीच बहस देखने को मिल सकती हैं।एलेक्सा ब्लिस Raw विमेंस चैंपियन के साथ माइंड गेम्स खेल सकती हैं। साथ ही उनपर हमला करते हुए सभी को चौंका सकती हैं। दोनों की स्टोरीलाइन में अभी फैंस उतनी रुचि नहीं ले रहे हैं लेकिन अगर Raw में फ्लेयर पर बुरी तरह हमला होगा तो हर किसी का ध्यान इसपर जाएगा। WWE के पास Extreme Rules पीपीवी के लिए हाइप बनाने का यह शानदार मौका होगा।