अब रैसलमेनिया सीजन खत्म हो गया है। WWE के दोनों शो में नए सुपरस्टार्स और नई दुश्मनियां देखने को मिलेंगी। हमने कई बार पहले आपको बता था कि रैसलमेनिया के बाद कंपनी सुपरस्टार शेक अप का एलान करेगी, जिसमें सुपरस्टार्स की अदला-बदला देखने को मिलेगी। आज हुई रॉ के दौरान एलान किया गया कि सुपरस्टार शेक अप अगले हफ्ते आयोजित किया जाएगा। It's that time again... The #SuperstarShakeup BEGINS next Monday on #RAW! #RAWAfterMania pic.twitter.com/7ujoUfzLlP — WWE (@WWE) April 10, 2018 सुपरस्टार शेक अप 2 दिन रॉ और स्मैकडाउन में होगा, जिसमें रॉ के सुपरस्टार स्मैकडाउन और स्मैकडाउन के सुपरस्टार रॉ में जा सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि 1-2 चैंपियन भी ब्रैंड को स्विच कर लें। NEXT WEEK: #RAW and #SDLive are about to SHAKE UP! The two-day #SuperstarShakeup begins NEXT MONDAY! #RAWAfterMania pic.twitter.com/9NsD5K8Pjz — WWE (@WWE) April 10, 2018 रॉ और स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर कर्ट एंगल और डेनियल ब्रायन की नजरें एक दूसरे के सुपरस्टार्स के ऊपर होंगी। दोनों ही बड़े सुपरस्टार्स को अपनी-अपनी ब्रैंड में लेकर आना चाहेंगे। इसके अलावा चोटिल सुपरस्टार्स की वापसी डायरेक्ट उसी ब्रैंड में हो सकती है, जिस ब्रैंड का वो आने वाले समय में हिस्सा होंगे। NXT ब्रैंड के भी कई सुपरस्टार रॉ और स्मैकडाउन में डैब्यू कर सकते हैं। 2016 में WWE ने दोनों ब्रैंड को अलग-अलग किया था, दोनों ही शो के अलग-अलग रोस्टर बनाए गए। उसके बाद पिछले साल रैसलमेनिया 33 के बाद सुपरस्टार शेकअप का आयोजन किया गया था। इस सुपरस्टार शेक अप की वजह से रॉ के कई सुपरस्टार स्मैकडाउन और स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स रॉ में चले गए थे। अब अगले हफ्ते रॉ और स्मैकडाउन में पता चल जाएगा कि कौन-कौन से सुपरस्टार किस ब्रैंड का हिस्सा होंगे। सुपरस्टार शेक अप की वजह से रॉ और स्मैकडाउन की पूरी तस्वीर बदल जाएगी। अगले हफ्ते के बाद रॉ और स्मैकडाउन में नई दुश्मनियां देखने को मिलेगी।