WWE Raw में फेमस Superstar के नए लुक और दिग्गज की बुकिंग को लेकर फैंस का फूटा गुस्सा, ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

WWE Raw को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं काफी अलग रही
WWE Raw को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं काफी अलग रही

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड ने प्रभावित किया। रेसलमेनिया (WrestleMania 38) के सफल आयोजन के बाद WWE ने रॉ (Raw) को भी शानदार बनाया लेकिन कुछ ऐसी चीज़ें थी जो एकदम खराब रही। Raw के एपिसोड में सुपरस्टार्स ने बढ़िया रेसलिंग स्किल्स का प्रदर्शन किया और कुछ अच्छे सैगमेंट्स देखने को मिले।

Ad

Raw के एपिसोड में कुछ चीज़ों को लेकर ट्विटर पर फैंस निराश नजर आए। कई लोगों को पूरा एपिसोड पसंद नहीं आया वहीं कुछ फैंस इलायस के नए कैरेक्टर को लेकर निराश थे। इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड को लेकर ट्विटर पर आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नजर डालेंगे।

WWE Raw को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं

Ad

(Raw में एलेक्सा ब्लिस, असुका और लेसी इवांस नजर नहीं आईं। WWE की बुकिंग कभी-कभी निराशाजनक रहती है। उन्हें एक मौका दो और अपने विमेंस रोस्टर को बेहतर बनाओ। WWE, यह चीज़ मुश्किल नहीं है।)

Ad

(WrestleMania के बाद की Raw ने काफी ज्यादा निराश किया। ऐसे शो के लिए यह सबसे खराब क्राउडस में से एक रही। उनपर इन 3 घंटों के बाद इल्जाम नहीं लगा सकते हैं।)

Ad

(उन्होंने इलायस के साथ यह क्या कर दिया है?)

Ad

(मैं सही मायने में इलायस के लिए काफी निराश हूँ क्योंकि उनके खास दिन खत्म हो गए हैं। वो एक समय पर फैंस के बीच काफी पसंद किए जाते थे। WWE ने सही मायने में उन्हें खराब कर दिया।)

Ad

(केविन ओवेंस की प्रतिक्रिया भी वैसी रही जैसी मेरी थी। यह इजेक्यूल नहीं है। मुझे यह चीज़ पसंद नहीं आई।)

Ad

(कोडी रोड्स और उनके इस तरह के प्रोमो जल्द ही इन फैंस को उन्हें हील टर्न लेने पर मजबूर कर देंगे।)

Ad

(यह WrestleMania के बाद इतिहास का सबसे खराब Raw का एपिसोड है।)

Ad

(आइए चीज़ों पर नजर डालते हैं। WrestleMania के बाद Raw के एपिसोड में अमूमन कई सारे रिटर्न्स और डेब्यू होते हैं और आपको पता रहता है की फैंस उत्साहित होंगे और नई स्टोरीलाइंस देखने को मिलेंगी। इस शो में वीर और इजेक्यूल/इलायस की वापसी हुई। हमें बेली, असुका, लेसी इवांस का रिटर्न देखने को नहीं मिला। कोई NXT कॉलअप भी नहीं हुआ।)

(साफ तौर पर WrestleMania के बाद Raw से मेरी उम्मीदें काफी ज्यादा थी।)

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications