Alexa Bliss: WWE Raw में इस हफ्ते के एपिसोड के दौरान एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने आखिरकार हील टर्न ले लिया। बता दें, एलेक्सा ब्लिस पिछले हफ्ते Raw में बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) को सिस्टर एबीगेल देने के पोजिशन में ले आई थीं लेकिन उन्होंने आखिर में खुद को रोक लिया था। हालांकि, एलेक्सा ब्लिस इस हफ्ते Raw में बियांका ब्लेयर पर हमला करने से पीछे नहीं हटी। WWE Raw में इस हफ्ते एलेक्सा ब्लिस और बियांका ब्लेयर का बैकस्टेज इंटरव्यू लिया गया।Pro Wrestling Finesse@ProWFinesseAlexa Bliss has gone full psycho.#WWERaw2796313Alexa Bliss has gone full psycho.#WWERaw https://t.co/WuByuiejG5इस इंटरव्यू के दौरान एलेक्सा ब्लिस ने उनपर ब्रे वायट के प्रभाव के बारे में बात की और कहा कि इससे उबरने के लिए उन्हें थेरेपी लेनी पड़ी। एलेक्सा ब्लिस ने आगे कहा कि उन्हें ओस्का & बियांका ब्लेयर के साथ दोस्ती करने से काफी फायदा हुआ और उन्हें अपना आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए बियांका ब्लेयर से Raw विमेंस चैंपियनशिप जीतने की जरूरत है।इसके जवाब में बियांका ब्लेयर ने कहा कि वो एलेक्सा ब्लिस पर भरोसा नहीं कर सकती और इसके बाद इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच थोड़ी बहस देखने को मिली। जल्द ही, बायरन सैक्सटन ने इंटरव्यू को खत्म किया और उसी वक्त ब्रे वायट का लोगो (Logo) स्क्रीन पर नज़र आया था। इसके बाद जैसे ही बियांका ब्लेयर वहां से उठकर जाने लगी तो एलेक्सा ब्लिस ने पीछे से बियांका के सिर पर गमले से हमला करते हुए हील टर्न ले लिया।WWE Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर vs एलेक्सा ब्लिस के बड़े मैच का हुआ ऐलानRingside News@ringsidenews_#AlexaBliss vs #BiancaBelair is set for #WWERAW in two weeks21442#AlexaBliss vs #BiancaBelair is set for #WWERAW in two weeks https://t.co/HOJV4ziCG3इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड के दौरान यह कंफर्म कर दिया गया कि बियांका ब्लेयर अब से दो हफ्तों में एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ मैच में अपना Raw विमेंस टाइटल डिफेंड करते हुए दिखाई देंगी। बता दें, यह मैच साल 2023 के पहले Raw के एपिसोड के दौरान देखने को मिलेगा। देखा जाए तो बियांका ब्लेयर काफी ताकतवर सुपरस्टार हैं, इसलिए अगर ब्लिस मैच के दौरान अपने सुपरनैचुरल कैरेक्टर में नहीं बदलती हैं तो इस बात की संभावना ज्यादा है कि इस मैच में बियांका की जीत होगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।