WWE Raw में Roman Reigns की अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को लेकर Triple H ने क्या ऐलान किया?

WWE
WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन Roman Reigns और Triple H

Roman Reigns: WWE में पिछले एक साल से रोमन रेंस (Roman Reigns) अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन हैं। दोनों ब्रांड की जिम्मेदारी उनके कंधों पर ही है और इस बीच जितने भी सुपरस्टार्स ने ट्राइबल चीफ को चैलेंज किया उनके हाथ निराशा ही लगी। हालांकि रेंस अपने मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक बहुत ही कम डेट पर काम करते हैं।

इसी वजह से वो Raw और SmackDown के हर एपिसोड में नहीं आते हैं। साथ ही वो हर प्रीमियम लाइव इवेंट में भी लड़ते हुए दिखाई नहीं देते हैं। जरूर वो कंपनी के सबसे बड़े फेस हैं, लेकिन दोनों वर्ल्ड टाइटल उनके पास होने से WWE फैंस को इस समय एक फुल टाइम चैंपियन की कमी खल रही है।

आपको बता दें कि ट्रिपल एच ने ऐलान कर दिया कि Draft 2023 के बाद कंपनी को एक नया चैंपियन मिलेगा और Night of Champions 2023 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप विनर भी मिलेगा। अब फैंस सोच रहे होंगे कि आखिर रोमन रेंस की अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप का क्या होगा और रेंस की क्या भूमिका रहेगी। फैंस को चिंता करने की जरुरत नहीं है और हम इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर Roman Reigns की चैंपियनशिप का क्या होगा।

The New World Heavyweight Championship - Yay or Nay?#WWE #WWERaw https://t.co/PNFU9BIpod

WWE Raw में Roman Reigns की अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को लेकर Triple H ने क्या कहा?

WWE के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच ने फैंस को एड्रेस किया और Roman Reigns को लेकर बात करते हुए कहा,

"Roman Reigns को चैंपियन के तौर पर 1000 दिन पूरे होने वाले हैं। यह मुकाम हासिल करना बहुत ही शानदार है और मॉडर्न एरा में इसकी उम्मीद किसी ने भी नहीं की थी। उन्होंने अपनी चैंपियनशिप को सभी के खिलाफ डिफेंड किया। वो काफी ज्यादा बेहतरीन हैं और इन 1000 दिनों में उन्होंने कुछ ऐसा किया जो काफी स्मार्ट फैसला था। उन्होंने खुद को इस पोजिशन में डाला, जहां उन्हें लगातार अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड नहीं करना पड़ रहा। यह एक फैसला था जोकि मैं उनकी जगह होता तो बिल्कुल ऐसा ही करता।"
"At Night of Champions, we'll crown a NEW WORLD HEAVYWEIGHT CHAMPION!" #WWERaw #WWE https://t.co/FwjjqFt8Dg

हंटर ने आगे जोड़ते हुए कहा,

"यह Roman Reigns के लिए जरूर बहुत अच्छा है, लेकिन WWE के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। फैंस काफी ज्यादा डिजर्व करते हैं। इसी वजह से मैंने जब कहा था कि Draft के साथ WWE पूरी तरह से बदल जाएगा, इसका मतलब यह है कि रोमन जिस भी ब्रांड में जाएंगे वो अपने साथ WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को साथ लेकर जाएंगे। दूसरे ब्रांड को नया चैंपियन मिलेगा, जोकि 27 मई को Night Of Champions में क्राउन होगा।"

Triple H ने साफ कर दिया है कि यह दोनों चैंपियनशिप रेंस के साथ ही रहेगी और ड्राफ्ट के बाद वो सिर्फ एक ब्रांड का ही हिस्सा रहेंगे। WWE Draft की शुरुआत SmackDown के अगले एपिसोड में होगी और देखना होगा कि ट्राइबल चीफ आखिर किस ब्रांड का हिस्सा बनते हैं और किस ब्रांड को नया चैंपियन मिलेगा।

2019 से ही Roman Reigns ब्लू ब्रांड का हिस्सा हैं और लगातार उन्हें पहले पिक के तौर पर ही चुना जा रहा है। SmackDown एक बार फिर उन्हें अपने साथ जोड़े रहने में कामयाब होता है कई सालों बाद Raw का हिस्सा ट्राइबल चीफ बन जाएंगे। फैंस को कुछ घंटों का इंतजार करना होगा और स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Be the first one to comment