WWE Raw, अच्छी और बुरी बातें: मेन इवेंट में पूर्व चैंपियन ने फेमस Superstar का किया बुरा हाल, दिग्गज की चोट के कारण फैंस निराश

Ujjaval
WWE Raw में नई स्टोरीलाइंस शुरू हुई
WWE Raw में नई स्टोरीलाइंस शुरू हुई

Raw: WWE Raw का एपिसोड काफी बढ़िया रहा। समरस्लैम (SummerSlam) के बाद रॉ (Raw) के एपिसोड से काफी उम्मीदें थी और WWE ने एक फ्रेश शुरुआत करते हुए फैंस को खुश कर दिया। Raw के एपिसोड में रेसलिंग पर ज्यादा ध्यान दिया गया। इसके अलावा कुछ सैगमेंट्स भी रोचक रहे।

हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह Raw के एपिसोड में कुछ चीज़ों ने फैंस को खुश कर दिया लेकिन कई चीज़ें थोड़ी निराशाजनक भी रही। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के इस एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।

1- WWE Raw की अच्छी बात: मेन इवेंट और शो का अंत

Raw के एपिसोड के मेन इवेंट में द उसोज़ और मिस्टीरियोस के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिला। यह मैच शानदार रहा और उसोज़ को जीत मिली। मैच के बाद काफी शॉकिंग चीज़ देखने को मिली। जजमेंट डे ने आकर मिस्टीरियोस पर हमला किया। सभी को लग रहा था कि उनकी स्टोरीलाइन खत्म हो गई है।

WWE ने इसे एक अलग ही एंगल दिया। ऐज ने रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक को बचाने के लिए एंट्री की थी। हालांकि, रिया रिप्ली के कारण अंत में ऐज ने गलती से डॉमिनिक पर ही स्पीयर लगा दिया। पहले स्टोरीलाइन साधारण लग रही थी लेकिन WWE ने मेन इवेंट द्वारा इसमें एक अलग ट्विस्ट डाला है।

1- बुरी बात: बैकी लिंच का चोट के कारण एक्शन से दूर रहना

बैकी लिंच की किस्मत काफी ज्यादा खराब है। उन्हें हमेशा ही फैंस की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिलती आई है। SummerSlam में आखिर उन्हें फिर बेबीफेस बनने का मौका मिला। फैंस इस चीज़ से खुश थे और Raw में भी उन्हें बेबीफेस के तौर पर शानदार रिएक्शन मिली।

वो चोटिल थीं और पट्टा पहनकर आई थीं। बाद में उन्होंने फैंस को गुडबाय कहा वहीं बैकस्टेज उनपर बेली के स्टेबल द्वारा बुरी तरह हमला हुआ। कंपनी ने बाद में ऐलान किया कि लिंच कुछ महीनों तक एक्शन से दूर रहेंगी। बैकी Raw की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं और उनका चोटिल होना काफी निराशाजनक चीज़ थी।

2- अच्छी बात: बेली के फैक्शन का प्रदर्शन

Raw के एपिसोड में WWE का मुख्य फोकस बेली के फैक्शन पर था। शो की शुरुआत में बेली, डकोटा काई और इयो स्काई ने बैकस्टेज बैकी लिंच पर हमला किया। शो में उनके दो बैकस्टेज इंटरव्यू देखने को मिले। साथ ही उन्होंने आकर ओस्का और एलेक्सा ब्लिस पर हमला भी किया था।

बाद में बियांका ब्लेयर का इयो स्काई के खिलाफ मैच देखने को मिला। WWE ने इस फैक्शन को कमजोर नहीं दिखाया। मैच का अंत ब्रॉल द्वारा हुआ। बेली और उनके साथियों पर शो के दौरान ध्यान दिया गया और यह अच्छी चीज़ रही। देखकर लग रहा है कि बेली, काई और स्काई मिलकर Raw में आगे जाकर शानदार काम करते हुए नजर आएंगी।

2- बुरी बात: प्रोमो सैगमेंट्स की कमी

Raw के इस एपिसोड को एक अलग पैटर्न पर चलाया गया। ट्रिपल एच ने मैचों पर ज्यादा ध्यान दिया और यह अच्छी चीज़ रही। कई फ्रेश मैच देखने को मिले। हालांकि, शो के दौरान प्रोमो सैगमेंट्स की कमी साफ तौर पर नजर आई। WWE ने तीन घंटे के इस शो में सिर्फ तीन प्रोमो सैगमेंट्स तय किए।

WWE को इस मामले में सुधार की जरूरत थी। कुछ मैचों को लंबा खींचा गया और उनकी लंबाई कम करके एक या दो सैगमेंट बढ़ाए जा सकते थे। WWE को अगले हफ्ते भी इसी तरह से फ्रेश मैचों को बुक करने पर ध्यान देना चाहिए और सैगमेंट्स की संख्या थोड़ी बढ़ानी चाहिए। इससे एपिसोड ज्यादा बेहतर बन पाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।