WWE Raw: WWE रॉ (Raw) का इस हफ्ते का एपिसोड काफी जबरदस्त साबित हुआ। रेसलमेनिया (WrestleMania XL) के लिए स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई गई। WWE ने साफ तौर पर बिल्डअप पर काफी ज्यादा ध्यान दिया। इस शो में सीएम पंक (CM Punk) और द रॉक (The Rock) की वापसी ने भी फैंस का दिल जीता।WWE Raw के एपिसोड में कई बढ़िया चीज़ें देखने को मिली। इसी बीच कुछ मौकों पर सभी फैंस को थोड़ी निराशा का भी सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं।1- WWE Raw की अच्छी बात: द रॉक की चौंकाने वाली वापसी और अंत View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw की शुरुआत में फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज मिला। कोडी रोड्स ने प्रोमो कट किया। उन्होंने रोमन रेंस और द रॉक को लेकर बात की। अचानक द रॉक का थीम सॉन्ग बजा और यह देखकर हर कोई शॉक रह गया। रॉक की अपीयरेंस का ऐलान अगले हफ्ते के शो के लिए हुआ था।उनका एक हफ्ते पहले ही नज़र आना काफी बड़ी चीज़ रही। उन्होंने आकर माइक पर कुछ नहीं बोला और काफी समय तक कोडी को घूरते रहे। बाद में वो रोड्स को कान में कुछ बोलकर गए और यह चीज़ किसी को समझ नहीं आई। मेन इवेंट मैच के बाद बैकस्टेज द रॉक ने रोड्स की हालत खराब की और उन्हें लहूलुहान कर दिया। रॉक की अपीयरेंस और अंत में अटैक ने जरूर फैंस का ध्यान खींचा। 1- बुरी बात: WWE सुपरस्टार जे उसो का कोडी रोड्स को बचाने नहीं आना View this post on Instagram Instagram Postजे उसो और शिंस्के नाकामुरा मेन इवेंट में नज़र आए थे। इसके पहले सैथ रॉलिंस ने आकर कहा था कि अगर जे उसो को दिक्कत आती है, तो वो और कोडी रोड्स तैयार रहेंगे। कुछ ऐसा ही मेन इवेंट में देखने को मिला। ब्लडलाइन ने दखल दिया। इसी के चलते सैथ और कोडी ने मिलकर उनकी हालत खराब की। जे का साथ रोड्स और रॉलिंस ने दिया। रिंग में अंत में जे का पलड़ा भारी रहा और उनकी जीत हुई। इन सभी चीज़ों के बावजूद जब बैकस्टेज द रॉक द्वारा कोडी रोड्स पर बुरी तरह से हमला हो रहा था, तो जे उसो अपने दोस्त को बचाने के लिए नहीं गए। यह चीज़ सही मायने में काफी अजीब रही। उसो को भी रोड्स की मदद करनी चाहिए थी। 2- अच्छी बात: सीएम पंक, सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर का WWE Raw में सैगमेंट View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक ने WWE Raw में वापसी की। उन्हें अपने होमटाउन में हो रहे इस शो में जबरदस्त रिएक्शन मिला। उन्होंने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि वो WrestleMania का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने इस शो में अपने संभावित किरदारों के बारे में बात की। ड्रू मैकइंटायर ने सैगमेंट में दखल दिया।उन्होंने सीएम पंक पर निशाना साधा और फिर सैथ रॉलिंस भी सैगमेंट का हिस्सा बने। तीनों ही एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। सैथ ने पंक को कमेंट्री टीम का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया। बाद में बेस्ट इन द वर्ल्ड ने बताया कि वो वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच में गेस्ट कमेंटेटर होंगे। सैगमेंट के अंत में सैथ ने मैकइंटायर पर स्टॉम्प लगाया। यह पूरा सैगमेंट शुरुआत से लेकर अंत तक रोचक रहा।2- बुरी बात: WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन का पिनफॉल से हारना View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन का WrestleMania XL में गुंथर के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। WWE ने सैमी को अंडरडॉग की तरह दिखाने की कोशिश की है। Raw में ज़ेन का सामना ब्रॉन्सन रीड से देखने को मिला। इस मैच में सैमी को कमजोर दिखाया गया।उन्हें रीड ने कड़ी टक्कर दी और अंत में पिन करके जीत दर्ज की। आईसी चैंपियनशिप के नंबर 1 कंटेंडर को इस तरह से Raw में पिन होने के लिए बुक करना खराब चीज़ है। इससे सैमी ज़ेन का कद कम हुआ। WrestleMania से पहले ज़ेन को जरूर ताकतवर दिखाने की कोशिश होनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।